Weather Update: उत्तर-प्रदेश और बिहार में काल बनकर आई आंधी, वज्रपात से अब तक 16 लोगों की मौत, 10 घायल
खबर सार :-
पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में तेज आंधी-पानी और वज्रपात देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार इसमें 16 लोगों की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित देश के 16 राज्योंं में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था।
Weather Update: तेज आंधी और वज्रपात से 16 लोगों की मौत
बात करें उत्तर प्रदेश और बिहार की तो एक ओर जहां बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी ओर तेज आंधी और वज्रपात से 16 लोगों की मौत हो गई। जिसमें बिहार से 10 लोगों की जान जाने की खबर है। इसके साथ ही 10 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं। मरने वालों में बिहार के खगड़िया जिले के पांच लोग, जबकि मधेपुरा में दंपती और भागलपुर, सहरसा, भोजपुर और जुमई में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सरस्वती नगर में खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Weather Update: बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत
मधेपुरा जिले के परेल गांव में वज्रपात की चपेट में आने के कारण खेत में काम कर रहे शंभू मंडल और उनकी पत्नी कविता देवी की मौत हो गई। वहीं भोजपुर में जिले के कौंरा गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक टिन का शेड उड़कर अंगूरा देवी के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यूपी में देवरिया में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसी समय खेत में मवेशी चरा रहे गोविंद की भी मौत हो गई। अलीगढ़ में आंधी के समय सीमेंट फैक्ट्री के एक सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर बैरियर गिरने से जान चली गई।
Weather Update: उत्तराखंड में तापमान में गिरावट
बात करें उत्तराखंड की तो इसके पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली। मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमांचल प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को वर्षा व बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रोहतांग, कुंजुम और बारालाचा में हल्की बर्फबारी देखी गई। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकांश हिस्सों में तेज हवा और भारी बारिश का मौसम बना रहा। हालांकि यहां पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है।
ये भी पढ़ें: Today Weather: यूपी-बिहार सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 100 की स्पीड से चलेंगीं हवाएं
अन्य प्रमुख खबरें
-
CM मोहन यादव ने दी 3,300 करोड़ की सौगात, MP में 83 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार रुपये
2026-07-27
-
झांसी में Lakhpati Didi योजना तेज, हर ब्लॉक से सामने आएंगी सफलता की अनकही दास्तानें
2026-07-27
-
Jhansi District Hospital में मशीन खराब और किट की कमी से थायराइड समेत कई जरूरी जांचें ठप, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी असर
2026-07-27
-
भीलवाड़ा में गौ सम्मान आव्हान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल प्रार्थना रैली
2026-07-27
-
झांसी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद
2026-07-27
-
मण्डालिया मैदा में भगवान देवनारायण मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, तीन दिन तक भक्ति, सेवा और आस्था का रहा अद्भुत संगम
2026-07-27
-
पुलकसागरजी महाराज के प्रथम चातुर्मास को लेकर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम
2026-07-27
-
लखीमपुर खीरी: कस्टडी में 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
2026-07-27
-
संतकबीरनगर में कहर बनकर दौड़ा ट्रक, पति-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत
2026-07-27
-
तीन साल बाद प्रशासनिक कार्रवाई से गरमाई सियासत, पटवारी-कानूनगो संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
2026-07-26
-
बागोर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, हत्या के पीछे आर्थिक विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
2026-07-26
-
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ओबरा तहसील इकाई का गठन, अमरदीप बने अध्यक्ष
2026-07-26
-
गड्ढों में दफन विकास! बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
2026-07-26
-
ओबरा में इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
2026-07-25
-
Kanwar Yatra Security : मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
2026-07-25