Today Weather: यूपी-बिहार सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 100 की स्पीड से चलेंगीं हवाएं
खबर सार :-
मानसून के साथ मौसम कई राज्यों में करवटें बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में यूपी ,बिहार और दिल्ली सहित 17 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान हवाएं 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी।
खबर विस्तार : -
Today Weather: देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं, ऐसे में मौसम विभाग ने 11 जून को अगले 5 से 6 घंटों के भीतर आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। IMD द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर-पश्चिम में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन राज्यों में अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है, वहां भी भारी बारिश और तूफानी हवा देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि इस दौरान हवाएं 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
गरज और चमक के साथ धूलभरी आंधी और तेज बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मानसून होने के कारण मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम में तेज आंधी, भारी बारिश और ओले पड़ सकते हैं। इसके साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है। IMD द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 13 जून तक पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित रह सकता है। हालांकि इससे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 11 से 13 जून के बीच तापमान में अधिकतम 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर-प्रदेश में 11 व 12 जून को गरज और चमक के साथ धूलभरी आंधी और तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
पूर्वी हिस्सों की तरफ बढ़ रहा मानसून
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे पूर्वी हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है। संभावना है कि अगले 3 से 4 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 5 से 7 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है।
उत्तर-प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओले की संभावना
बात करें यूपी की तो लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, नोएडा, उन्नाव, फतेहपुर, मैनपुरी, इटावा, चित्रकूट समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 13 जून तक यह सभी जिले प्रभावित रहेंगें। इस दौरान हवाएं 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके साथ ही कई जिलों में गरज और चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Weather Update: मॉनसून को लेकर बुरी खबर, मौसम विभाग को मिली अल नीनो की आहट
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में तूफान ‘अर्नब’ का असर, 28 अक्टूबर से होगी बारिश; येलो अलर्ट
2026-10-26
-
104 साल पुराने स्कूल में सुविधाओं का अभाव, पेयजल-शौचालय का भी अभाव
2026-10-26
-
सुल्तानपुरः राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं
2026-10-26
-
नर्मदा महोत्सव के अंतिम दिन भेड़ाघाट पर बिखरे सुर और संगीत के रंग
2026-10-26
-
LUCKNOW : पिछले साल 2.77 करोड़ रुपये में हुआ था टेंडर, 4.61 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी
2026-10-25
-
यूपी में चकबंदी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर, गांवों में प्रक्रिया पूरी करने की संख्या बढ़ी
2026-10-25
-
हमीरपुर में जलविहार महोत्सव आज, पानी के बीच रामलीला का होगा सजीव मंचन
2026-10-25
-
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड
2026-10-25
-
लखनऊ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, चैंबर तोड़ने की कार्रवाई से नाराज
2026-10-25
-
Sharad Purnima 2026: शरद-पूर्णिमा पर प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब
2026-10-25
-
सीवान विस्फोट मामले में पांचवी मौत की गुत्थी उलझी, युवती की तलाश जारी
2026-10-24
-
झांसी में सुरक्षा जवानों की भर्ती, 22 हजार तक वेतन
2026-10-24
-
UPMRC को UMI 2026 में मिला बेस्ट स्टॉल अवार्ड
2026-10-24
-
बल्दीराय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों का निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश
2026-10-24
-
झांसी में डॉक्टर के घर चोरी, नौकर का बेटा गिरफ्तार
2026-10-24