24 घंटे में 8 इंच बारिश की चेतावनी, सड़कें तालाबों में तब्दील, स्कूलों में छुट्टी

खबर सार :-

मध्य प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र में भारी-बड़ी से होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना हैैै। कुछ स्थानों पर 8 इंच तक पानी बरसने की संभावना हैै। इसलिए सभी को एहतियातन सावधानी रखने की जरूरत है। बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें, कमजोर मकान व पेड़ के नीचे ना रुकें। इस बीच प्रशासन ने स्कूलों को बंद करवा दिया है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भोपाल सहित कई जिलों में स्कूल बंद

खबर विस्तार : -

भोपाल,: मौसम विभाग ने सोमवार को चेतावनी जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। यहां विदिशा, सीहोर, हरदा, राजगढ़, देवास इन क्षेत्रों में काफी बारिश होने की संभावना पर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती 

हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ जगहों पर 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इन खबरों के बीच प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश में भारी-बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त की संभावना देखते हुए सावधानी बरते हुए सोमवार को भोपाल डिंडोरी और कुछ अन्य जिलों में स्कूल बंद करने का फैसला किया हैै। भोपाल के लिए विभाग ने कहा है कि रविवार रात से ही जोरदार बारिश हो रही है, जिससे जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें :  Ranchi Student Protest: 'आर-पार' के मूड में छात्र, विधानसभा घेराव के लिए झारखंड के कोने-कोने से पहुंचे स्टूडेंट्स

12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

सुबह वीआईपी रोड पर एक पेड़ गिरने से यातायात आवागमन अवरुद्ध हो गया। अभी कई ऐसे इलाके हैं, जहां घनघोर बारिश होने की संभावना है। भोपाल जिला प्रशासन ने एमपी के सभी बोर्ड से जुड़े सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को हिदायत दी है कि वह नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों को छुट्टी दे दें। मौसम के हाल देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि रास्तों में पानी भरा है। वाहनों के निकलने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में बच्चों को बड़ी मुश्किलें उठानी पड़ सकती है।

प्रशासन को निर्णय बीती शाम ही कर लेना था

प्रशासन ने कहा है कि जिले में भारी बारिश को देखते हुए 10 अगस्त को भोपाल के सभी सरकारी प्राइवेट और एडेड स्कूलों को भी छुट्टी करने के लिए कहा गया है। सरकारी आदेशों की जो अवहेलना करेगा, उन स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्र छुट्टी की घोषणा से पहले ही स्कूल पहुंच चुके थे। इससे उन्हें घर जाने में दिक्कत जरूर हुई। प्रशासन को ऐसा निर्णय बीती शाम को ही कर लेना चाहिए था। भारी बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लो होने से सड़क संपर्क मार्ग तक पानी आ गया है। इसी बीच डिंडोरी और कुछ अन्य जिलों में भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

सुजालपुर में सुबह 3 बजे से ही बारिश शुरू हो गई

रायसेन, सीहोर, विदिषा, शाहपुर, शिवपुरी, हरदा, सुजालपुर में भारी बारिश का प्रभाव देखा जा रहा है। रायसेन में रामलीला मैदान पूरी तरह से पानी से भर गया है। श्यामपुर में नदियों का जलस्तर काफी ऊपर हो गया है। शाहपुर में 6 घंटे में लगभग चार इंच बारिश हुई है। जो इलाके निकले हैं, वहां पर ज्यादा पानी हो सकता है। सुजालपुर में सुबह करीब 3 से ही बारिश शुरू हो गई थी। इससे व्यापारियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, तेज बारिश के कारण निचले इलाकों और सड़कों के आसपास भरा हुआ चिंता का सबक बन रहा है।

मौसम विभाग विज्ञान आईएमडी के अनुसार इन क्षेत्रों में मौसम पर कल दबाव वाले क्षेत्र और उनसे जुड़े चक्रवर्ती परिसंचरण का असर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां मानसून ट्रफ बना हुआ है। यही कारण है कि उज्जैन,आगर, मालवा, शाहपुर, खंडवा, रायसेन, नर्मदा पुरम, बैतूल ,छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, गुनी, शिवपुरी और शिवपुरी में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में भी प्रशासन ने अलर्ट रहने के लिए कहा है। उधर मौसम विभाग विज्ञान की ओर से सावधानी वर्ष हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें :  अहमदाबाद में बनाया गया पहला पेड़-पौधों वाला ग्रीन बस शेल्टर, पर्यावरण के अनुकूल है प्रायोगिक परियोजना

अन्य प्रमुख खबरें