BRICS Summit को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
खबर सार :-
BRICS Summit 2026 के लिए 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाएगी। स्कूलों, मेट्रो म्यूज़ियम, राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान समेत कई जगहों पर कामकाज प्रभावित होगा, जबकि मेट्रो सेवाएं और बाजार हमेशा की तरह खुले रहेंगे।
खबर विस्तार : -
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स समिट हो रहा है। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। लुटियंस दिल्ली से लेकर इंडिया गेट तक सब कुछ फुल ऑन हाइपर-सिक्योरिटी मोड में चला गया है। अगर आप बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान समेत कई अहम जगहें आम जनता के लिए अगले तीन दिनों तक पूरी तरह बंद रहेंगी। साथ ही स्कूल, दफ्तर व कोर्ट भी बंद रहेंगे। हालांकि कनॉट प्लेस के बाजार और मेट्रो सेवाएं चालू रहेंगी। लेकिन ट्रैफिक को 22 जगहों पर डायवर्ट किया गया है; बिना जानकारी के बाहर निकलने पर आप रास्ते में फंस सकते हैं।
दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद
* प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों से 11 से 13 सितंबर तक राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन म्यूज़ियम और अमृत उद्यान में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा, 12 सितंबर (शनिवार) को होने वाली चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है।
* शिक्षा निदेशालय (DoE) के आदेश के तहत, दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल और शिक्षण संस्थान 11 सितंबर को बंद रहेंगे। वीकेंड की वजह से अब स्कूल 14 सितंबर (सोमवार) को फिर से खुलेंगे।
* दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में भी 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई है। सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और सभी निचली अदालतें 11 और 12 सितंबर को बंद रहेंगी। 11-12 सितंबर को होने वाली अदालती सुनवाई अब 14 सितंबर को होगी, जबकि 12 सितंबर को होने वाली ‘नेशनल लोक अदालत’ को 10 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर बने अपने म्यूजियम को शुक्रवार से तीन दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है।
* इसके अलावा लुटियंस दिल्ली के हाई-सिक्योरिटी जोन में ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप-बेस्ड टैक्सी की पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ सर्विस पर पूरी तरह रोक रहेगी।
क्या नहीं होगा बंद
* ब्रिक्स समिट की वजह से दिल्ली में सभी बाजारों और मॉलों को बंद करने का कोई आम आदेश नहीं है। दूसरे शब्दों में, 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली के बाजार बंद नहीं रहेंगे।
* इन तीन दिनों में कनॉट प्लेस बाजार भी खुला रहेगा। हालाँकि, बाज़ार तक जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक से जुड़ी पाबंदियां या रास्ते बदले जा सकते हैं, जिससे लोगों को उस इलाके तक पहुंचने में मुश्किल हो सकती है।
* ब्रिक्स समिट का असर रेलवे पर भी पड़ सकता है। 11 से 13 सितंबर के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
BRICS Summit को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ब्रिक्स समिट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि इस कार्यक्रम की वजह से दोपहर 2:00 बजे से रात 8:30 बजे के बीच दिल्ली की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा और आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट (खासकर मेट्रो) का इस्तेमाल करें और तय डायवर्जन रूट और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। हालांकि इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः- LVM3 Mission की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा ISRO, 220 केएन थ्रस्ट पर सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल हॉट टेस्ट
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों और कैब ड्राइवरों से अपील की है कि वे राजधानी में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के कारण ट्रैफिक पाबंदी वाले रास्तों के बारे में जारी एडवाइजरी को देख लें। ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और प्रिंट मीडिया के जरिए लोगों तक एडवाइजरी पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने कहा, "हमने ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर भेजने के लिए 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं। हमने अपने कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे जहां भी जरूरी हो, लोगों को बदले हुए रास्तों के बारे में जानकारी दें।" दरअसल इन उपायों का मकसद समिट वाली जगह के आस-पास के इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर सड़कों पर भीड़ कम करना है।
13 सितंबर तक नहीं होंगी अदालती कार्यवाही
इससे पहले, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कानूनी मामलों की आधिकारिक अदालती कार्यवाही और सुनवाई की तारीखों में बदलाव के बारे में जनता को जानकारी दी थी। पुलिस एडवाइजरी में कहा गया कि नेशनल लोक अदालत, जो पहले 12 सितंबर को होनी थी, अब 10 अक्टूबर को होगी। निचली अदालतें 11 और 12 सितंबर को बंद रहेंगी; इसलिए, इन तारीखों पर होने वाली सुनवाई अब 14 सितंबर को होगी।
FAQ...
1. दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन कब से कब तक आयोजित किया जाएगा?
दिल्ली में 18वां ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 11 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा और VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-NCR में कड़े सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं।
2. BRICS समिट के दौरान दिल्ली में कौन सी जगहें और सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी?
ब्रिक्स (BRICS) समिट के दौरान, 11 से 13 सितंबर तक राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और दिल्ली मेट्रो म्यूजियम पूरी तरह से बंद रहेंगे। 11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल, सरकारी दफ़्तर और कोर्ट बंद रहेंगे। इसके अलावा, लुटियंस दिल्ली के हाई-सिक्योरिटी जोन में ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप-बेस्ड टैक्सी की पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ सर्विस पर पूरी तरह रोक रहेगी।
3. क्या ब्रिक्स समिट के दौरान कनॉट प्लेस (CP) और दिल्ली मेट्रो चालू रहेंगे?
जी हां, कनॉट प्लेस (CP) समेत दिल्ली के मुख्य बाजार 11 से 13 सितंबर तक पूरी तरह खुले रहेंगे और लोग वहां खरीदारी या खाने-पीने के लिए जा सकेंगे। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी सभी लाइनों पर तय समय के अनुसार सामान्य रूप से चलेंगी। हालांकि, VVIP काफिले के गुजरने के दौरान कुछ खास स्टेशनों जैसे सुप्रीम कोर्ट और मंडी हाउस के कुछ गेट्स पर आवाजाही को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः- रूसी राष्ट्रपति पहुंचे भारत, दुनिया की नजरें पुतिन-मोदी की द्विपक्षीय वार्ता पर
अन्य प्रमुख खबरें
-
देशभर की बैंकों में हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग
2026-09-11
-
मौसम ने फिर ली करवट, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
2026-09-11
-
इसरो ने किया 220केएन थ्रस्ट पर सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल हॉट टेस्ट
2026-09-10
-
नेपाल बाढ़ में लापता लोगों की तलाश तेज, 29 परिवारों से लिए DNA सैंपल
2026-09-10
-
भारत रत्न सीएनआर राव को नोटिस, एसआईआर में Prof की जगह Proff मिला
2026-09-09
-
DRI की बड़ी कार्रवाई: 15 दिन में 740 किलो ड्रग्स जब्त, 13 गिरफ्तार
2026-09-09
-
ब्रिटेन की टेक्निकल गड़बड़ी से भारत तक हवाई सफर पर असर
2026-09-09
-
गुजरातः सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में धधकी आग, 18 दुकानें जलकर राख
2026-09-09
-
रांची समेत कई जिलों में जिला मुख्यालयों का घेराव, मुकदमे वापस लेने की मांग
2026-09-08
-
जेल में मोबाइल रखने के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को झटका
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने किया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी नेटवर्क का उद्घाटन
2026-09-08
-
पीएम-सेतु योजना के तहत 735.70 करोड़ रुपए की एसआईपी को मंजूरी
2026-09-08
-
विकास देख फिर चिल्लाएंगे नाराज फूफा...PM मोदी का कांग्रेस पर तंज
2026-09-08
-
गया में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सारी व्यवस्थाएं
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
2026-09-08