Air India फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
खबर सार :-
Air India Flight Emergency Landing: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट का रास्ता अचानक बदलकर जयपुर की ओर कर दिया गया। अहमदाबाद ATC को कुछ सेकंड के लिए एक इमरजेंसी सिग्नल मिला यह कोड आमतौर पर हाईजैक (अपहरण) से जुड़ा होता है।
खबर विस्तार : -
Air India Flight Emergency Landing: राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दरअसल हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद फ़्लाइट को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपातकालीन रूप से उतारा गया। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद, फ़्लाइट को अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी गई।
विमान से मिला था हाईजैक अलर्ट
मिली जानकारी के मुताबिक जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ़्लाइट AI2030 से बुधवार सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को कुछ सेकंड के हाईजैक की आशंका वाला सिक्योरिटी अलर्ट मिला था। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हाई अलर्ट पर आ गईं और फ़्लाइट को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। इसके बाद फ्लाइट की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फिर सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू की और एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया।
विमान में सवार थे 300 यात्री
बता दें कि विमान में लगभग 300 यात्री सवार थे। विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम सहित सुरक्षा कर्मियों ने गहन जांच की। बताया जा रहा है कि यह जांच करीब ढाई घंटे तक चली। अधिकारियों के अनुसार, विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने पायलट से पूछताछ की ताकि यह पता लगाया जा सके कि अलर्ट कैसे शुरू हुआ।
ये भी पढ़ेंः- NIA की बड़ी कार्रवाई: जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश से जुड़े मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
पायलट से गलती से दब गया था बटन
शुरुआती जांच में सामने आया है कि पायलट द्वारा गलती से अलर्ट बटन दब गया जिससे हाईजैक अलर्ट सक्रिय हो गया। इसके अलावा ये भी संकेत मिला कि तकनीकी या सिस्टम की खराबी के कारण यह संदेश जा सकता है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, पायलट ने पूछताछ के दौरान अलर्ट बटन गलती से दबाने की बात से इनकार किया। अलर्ट के वास्तविक कारण के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सिक्योरिटी चेक पूरा होने के बाद, एजेंसियों ने विमान को दिल्ली के लिए रवाना होने की मंजूरी दे दी। इस अलर्ट से जुड़ी परिस्थितियों की जांच चल रही है।
रात 9:45 बजे विमान ने भरी थी उड़ान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान 13 अक्टूबर को रात 9:45 बजे फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था और 14 अक्टूबर को सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचने वाला था। हालांकि, अलर्ट मिलने के बाद इसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इस घटना के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एयरपोर्ट पर एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) समेत कई एजेंसियों की टीमें मौजूद थीं। साथ ही दिल्ली में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की एक टीम को अलर्ट पर रखा गया था, हालांकि जयपुर में उनकी तैनाती की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
क्या है 'कोड 7500'
गौरतलब है कि 'कोड 7500' एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ट्रांसपॉन्डर कोड है, जिसका इस्तेमाल पायलट गैर-कानूनी दखल या हाईजैकिंग जैसी स्थितियों का संकेत देने के लिए करते हैं। जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को यह कोड मिलता है, तो तुरंत सुरक्षा प्रतिक्रिया और फ्लाइट क्रू, ATC व संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। भले ही बाद में यह शक हो कि अलर्ट गलती से या तकनीकी खराबी के कारण आया था, सुरक्षा एजेंसियां स्थिति का पूरी तरह से आकलन होने तक एहतियाती प्रोटोकॉल का पालन करती हैं।
FAQ...
1- जयपुर में कौन सी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई ?
जयपुर में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जो जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही थी।
2- एअर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर में क्यों उतारना पड़ा?
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट से संभावित हाईजैक का अलर्ट मिला था। पायलट द्वारा 'स्क्वॉक कोड 7500' सक्रिय करने के बाद विमान को जयपुर डायवर्ट किया गया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह हाईजैक अलर्ट गलती से एक्टिवेट हो गया था।
3- क्या विमान में कोई संदिग्ध वस्तु मिली?
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में जांच के दौरान आधिकारिक तौर पर किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ेंः- डीआरडीओ के इस प्लेटाफॉर्म से तोपों और हथियारों के परीक्षण से जुड़ी अहम सूचनाओं को मिलेगी खास सुरक्षा
अन्य प्रमुख खबरें
-
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 5 वर्ष तक जारी रखने की मिली मंजूरी
2026-10-14
-
एफएसयूआई की भारतीय नाविकों को रिपब्लिक डे परेड में शामिल करने की मांग
2026-10-14
-
पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए CJP नेता सौरव-आशुतो
2026-10-14
-
Vaishali : जिनको कभी उदास नहीं देखा, आज फूट-फूटकर रोए, गंगा में जब डूबी नाव...
2026-10-14
-
डीआरडीओ ने सुरक्षित संचार की दिशा में हासिल की अहम सफलता
2026-10-14
-
बिहार नाव हादसाः एक साथ 13 मासूमों की अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव
2026-10-14
-
Bihar के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, वैशाली जिले के अफसर भी दौ़ड़े
2026-10-14
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’
2026-10-13
-
World Standards Day: गुणवत्ता और सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी
2026-10-13
-
भारत-चेक रक्षा सहयोग मजबूत करने पर राजनाथ सिंह की अहम वार्ता
2026-10-13
-
पीएम मोदी का मंत्र: डिजिटल ताकत से सबका सशक्तिकरण
2026-10-13
-
आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया
2026-10-13
-
Rahul Gandhi पहले आरोप लगाते हैं फिर माफी मांगते हैं, Anurag Thakur ने कहा खुद पर भी नियंत्रण नहीं
2026-10-12
-
सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 और राजनीतिक खींचतान पर स्पष्ट की स्थिति
2026-10-12
-
दिल्ली बॉर्डर पर गौतमबुद्धनगर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
2026-10-12