बिहार नाव हादसाः वैशाली में 13 बच्चों की मौत, राष्ट्रपति, पीएम ने जताया दुख

खबर सार :-

वैशालीः बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। राज्य सरकार ने भी हादसे पर दुख जताते हुए सहायता का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा पीड़ित परिवारों को वह सभी संभव सहायता मुहैया कराएंगे।
Bihar के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, वैशाली जिले के अफसर भी दौ़ड़े

खबर विस्तार : -

वैशालीः बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार की शाम गंगा नदी में एक नाव पलट गई थी। इस नाव में कम से कम 13 लोगों के डूबने की खबर है। बैठने वालों में ज्यादातर बच्चे और लड़कियां थीं। लोगों का कहना है की छोटी नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे। यह सारे लोग मृत्यु भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जिस समय हादसा हुआ, वहां बचाने के लिए लोग नहीं थे। पूरी तरह से नदी के जल के बहाव की जानकारी भी सभी को नहीं थी। गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल की टीम जब पहुंची तो बचाव अभियान शुरू किया गया। जब यह टीम काम करने लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिलाधिकारी वर्षा सिंह का कहना है कि रात करीब 8ः30 बजे 

राघोपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। शुरुआत में ही बताया गया है की नाव में 15-20 लोग थे, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। इस नाव हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। दोनों तरफ गम का माहौल है। कई परिवारों के उजड़ जाने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मची रही। स्थानीय लोग भी नदी में उतर। ऐसा क्या हुआ कि नाव पलट गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पर क्षमता से ज्यादा बच्चे सवार थे। इसी कारण नाव में असंतुलन पैदा हुआ और वह पलटने लगी।

छह नावों की मदद से खोज अभियान 

नव जैसे ही पलटने लगी, लोग अपने बचाने के लिए इधर से उधर होने लगे। इसमें उसका और बैलेंस बिगड़ गया। जब यह बीच धारा में गई तो बिलकुल असंतुलित होकर पलटने लगी। इस पर सवार एक-एक करके पानी में गिरते गए। नाव पलटने की खबर जैसे ही गांव के लोगों को हुई, वह बिना देर किए हुए पहुंचे और जंप लगा दिया। ग्रामीणों ने डूब रहे लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की, कई लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची।

फतेहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों का और बड़ों का इलाज शुरू हुआ। कई लोगों को पटना रेफर किया गया। इनमें जिलाधिकारी ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोगों के बचने की उम्मीद बताई गई है। अधिकतर इसमें बच्चे थे। गांव में मातम है। परिजनों में रो-रो कर कोहराम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को राहत कोष से दो-दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की है।

13 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके

अब 13 लोगों की मौत की जानकारी के बाद कहा जा सकता है कि इसमें करीब 18-20 लोग थे। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीमें छह नावों की मदद से खोज अभियान चला रही है। इस दौरान प्लास्टिक की शीट से अस्थायी रूप से मरम्मत की गई क्षतिग्रस्त नाव मिली है। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर जय दीप नारायण सिंह का कहना है कि बचाव अभियान सात घंटे से चल रहा है और अन्य शवों की तलाश जारी है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन (लल्लन) सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “बिहार के राघोपुर दियारा में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना में कई लोगों, विशेषकर मासूम बच्चों, की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

 स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से चलाए गए बचाव अभियान में अब तक 13 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की पहचान मीरा कुमारी, निशु कुमारी, अनिशा कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, मोहन कुमार, अमृता कुमारी, अंकिता कुमारी, पिंकी कुमारी, नमन कुमार, सिकी कुमारी, भोनू कुमारी और सोनम कुमारी के रूप में हुई है। हादसे में पुतुस कुमार सुरक्षित बच गए, जबकि अनुष्का कुमारी समेत तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें : आईबीएम-एमईआईटीवाई की बड़ी साझेदारी, एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी से डीप-टेक स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान

अन्य प्रमुख खबरें