दिवाली से पहले फूटा 'महंगाई' बम ! दूध-दही, गैस सिलेंडर सब हुआ महंगा, चेक करें नए रेट
खबर सार :-
कर्नाटक में आज से दूध और दही से लेकर गैस सिलेंडर दम बढ़ गए हैं दूध की कीमतों में जहां 8 से 12 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं अब एक किलो दही अब 68 रुपये का मिलेगा। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं।
खबर विस्तार : -
Milk Price Hike: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी पर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। 1 नवंबर से दूध, दही, LPG गैस सिलेंडर और CNG की कीमतें बढ़ गई हैं। इसके अलावा, फास्टैग (FASTag) से जुड़े नए नियम भी लागू हो गए हैं। साथ ही पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों को लेकर भी चर्चा हो रही है।
कई राज्यों में बढ़े दूध के दाम
देश के कई राज्यों में दूध की कीमतें में बढ़ोतरी हुई हैं। महाराष्ट्र में तो दूध की कीमत में भारी उछाल आया है और यह एक ही बार में 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। तमिलनाडु में भी दूध की कीमतों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। अब 1 नवंबर से कर्नाटक में नंदिनी ब्रांड के दूध और दही की कीमतें बढ़ गई हैं।
अब कितने में मिलेगा एक लीटर दूध
कर्नाटक में नंदिनी ब्रांड के दूध मे 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद नंदिनी दूध 54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जो पहले 46 रुपये था। इसी तरह स्पेशल टोंड और शुभम दूध की कीमत अब 64 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं एक किलो दही में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिससे एक किल दही का पैकेट अब 54 से बढ़कर 68 रुपये का हो गया है। नंदिनी दूध की कीमतों में हाल के सालों में यह पांचवीं बढ़ोतरी होगी। इससे पहले नवंबर 2022 में प्रति लीटर 3 रुपये, जुलाई 2023 में 3 रुपये, जून 2024 में 2 रुपये और मार्च 2025 में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
दरअसल कर्नाटक सरकार और KMF का कहना है कि दूध के दाम बढ़ाने का फैसला डेयरी किसानों को राहत देने के लिए किया गया है। राज्य में सूखे जैसे हालात, पशु चारे की बढ़ते दाम और दूध उत्पादन में कमी के कारण किसानों की लागत बढ़ गई है। सरकार के फैसले के अनुसार, दूध की कीमत में प्रति लीटर 8 रुपये की जो बढ़ोतरी हुई है, उसमें से 7 रुपये सीधे किसानों को मिलेंगे। बाकी 1 रुपया दूध यूनियनों को दिया जाएगा, ताकि वे पैकेजिंग, परिवहन और अन्य खर्चों को पूरा कर सकें।
ये भी पढ़ेंः- धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना निवेश के लिए भी फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये हुआ महंगा
नवंबर की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये का इजाफा किया है, जिससे इसकी कीमत 2,810 रुपये से बढ़कर 2,820 रुपये हो गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले, 1 अक्टूबर को प्रति सिलेंडर कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि सितंबर में इसमें 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ था। हालांकि, इससे पहले जुलाई और अगस्त में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में क्रमशः 183.50 रुपये और 192 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी।
- दिल्ली: 2,820 रुयपे
- मुंबई: 2,774.50 रुपये
- कोलकाता: 2,964 रुपये
- चेन्नई: 2,994.50 रुपये
घरेलू उपभोक्ताओं को राहत
जबकि 5 किलोग्राम वाले 'फ्री ट्रेड एलपीजी' (FTL) सिलेंडर के नए कनेक्शन की कीमत 1,903 रुपये तय की गई है, जबकि इसके रिफिल की कीमत 782 रुपये होगी। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी राहत की बात है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 942 रुपये प्रति सिलेंडर पर ही बनी हुई है। इसी तरह, मई में हुई बढ़ोतरी के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
FAQ...
1- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने बढ़े हैं और प्रमुख शहरों में इनकी नई कीमतें क्या हैं?
एक नवंबर, 2026 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में 10 से 17 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद, प्रमुख महानगरों में नए दाम इस प्रकार हैं:-दिल्ली: 2,820 रुपये, मुंबई: 2,774.50 रुपये, कोलकाता: 2,964 रुपये, चेन्नई: 2,994.50 रुपये।
2- दूध-दही की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी कहां और कितनी हुई है?
नवंबर 2026 की शुरुआत में कर्नाटक सरकार ने दूध-दही की कीमतों में 8 से 14 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। इससे पहले मुंबई और दक्षिण भारत के कुछ अन्य राज्यों में भी दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण निजी डेयरियों ने दूध और दही के पैकेटों पर 2 से 9 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी
3- दूध-दही और कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से बाजार और आम आदमी पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
दूध-दही और कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से इसका सीधा असर होटल, रेस्तरां, ढाबा, मिठाई की दुकानों और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ेगा। कमर्शियल गैस महंगी होने और दूध-दही के दाम बढ़ने से चाय, मिठाई, और रेस्तरां में मिलने वाले भोजन की थाली महंगी हो जाएगी। जिससे आम जनता का मासिक बजट प्रभावित होगा।
ये भी पढ़ेंः- Stock Market Today: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 22600 के नीचे आई
अन्य प्रमुख खबरें
-
धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी? जानें फायदे और जोखिम
2026-10-31
-
दिसंबर में ब्रसेल्स जाकर भारत-ईयू एफटीए पर हस्ताक्षर करेंगे पीएम मोदी
2026-10-30
-
200 अरब डॉलर का कारोबारी अवसर पैदा करेंगी एआई आधारित सेवाएं
2026-10-29
-
Stock Market Today: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का
2026-10-28
-
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिया जोर का झटका
2026-10-27
-
धनतेरस-दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, 14 हजार रुपये तक हुआ सस्ता !
2026-10-26
-
Potter ने कम किया मूर्तियों का निर्माण, 25 हजार वाली मिट्टी 50 हजार में दी
2026-10-25
-
धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता ! चांदी भी 2 लाख के नीचे आई
2026-10-23
-
भारत-यूरोपीय संघ के पास मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने का सुनहरा अवसर
2026-10-23
-
लखनऊ के दीवाली मेले में महिलाओं की मेहनत को मिलेगा नया बाज़ार
2026-10-22
-
स्कॉच व्हिस्की आयात की जांच, पर्नो रिका पहुंची DRI टीम
2026-10-22
-
भारत-स्वीडन साझेदारी: रक्षा, ग्रीन टेक और नवाचार से बढ़ेगी ग्रोथ
2026-10-22
-
ई-मुद्रा पर जांच का असर, 3 दिन में 35% तक टूटे शेयर
2026-10-22
-
भारत-ब्रिटेन व्यापार को नई उड़ान, TPCI-UKIBC में समझौता
2026-10-22
-
सोना-चांदी धड़ाम! सोना 1.28% टूटा, चांदी ₹5,600 फिसली
2026-10-22