LPG Cylinder Price Hike: त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपये हुआ महंगा
खबर सार :-
LPG Cylinder Price Hike: दिल्ली से लेकर मुंबई तक के शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर लागू होती है।
खबर विस्तार : -
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारों से पहले महंगाई का जोरदार झटका लगा है। अक्टूबर महीने की शुरुआत कई बदलावों के साथ हो चुकी है। ऐसे में तेल विपणन कंपनियों ने महीने की पहली ही तारीख यानी 1 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 62.50 रुपये बढ़ा दिए हैं।
चेक करें अपने शहर के रेट
इस बदलाव के बाद, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है। इससे पहले सितंबर में भी इसकी कीमत में 9.50 की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि अगस्त में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 192 और जुलाई में 183.50 रुपये की कमी की गई थी।
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद, अलग-अलग शहरों में दरों पर नजर डालने से पता चलता है कि 1 अक्टूबर तक, 19-किलो का सिलेंडर बिहार की राजधानी पटना में सबसे महंगा है; यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,029 से बढ़कर 3,100.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा 2,810 रुपये, मुंबई में 2,764.50 रुपये और चेन्नई में इसकी कीमत बढ़कर 2,983 रुपये हो गई है।
घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम
हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। मार्च और जून के बीच, वेस्ट एशिया संकट और बढ़ती इंटरनेशनल एनर्जी कीमतों से जुड़ी सप्लाई की दिक्कतों के कारण घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में प्रति सिलेंडर 89 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये और मुंबई में 941.50 रुपये में ही मिलेगा। जबकि चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, पटना में 1,031.50 रुपये और लखनऊ में 979.50 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा कोलकाता में 968 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये और रांची में घरेलू सिलेंडर 1,010.50 रुपये में ही मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः- Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आज फिर गिरे दाम, जानें दिल्ली-मुंबई समेत महानगरों का भाव
होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग के कारोबार पर पड़ेगा असर
गौरतलब है कि सितंबर की शुरुआत में भी 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई थी और दिल्ली में इसकी कीमत में 9.50 रुपये का इजाफा हुआ था। अब, त्योहारों का मौसम शुरू होने से ठीक पहले LPG की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं। यह बदलाव खासकर होटलों, रेस्तरां, ढाबों और कैटरिंग इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर है, क्योंकि इससे उनकी कामकाज की लागत बढ़ जाएगी।
क्यों बढ़ रहे LPG सिलेंडर के दम
ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट और इंटरनेशनल कीमतों में उछाल के बीच जून में कमर्शियल LPG की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। इसके अलावा, फरवरी और जून के बीच, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 1,373 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे इसकी कीमत 1,740.50 रुपये से बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई थी।
बता दें कि तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं और सुबह-सुबह नई दरें जारी करती हैं। हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार उतार-चढ़ाव देखा गया है, जिससे होटलों और रेस्तरां में खाने-पीने की चीज़ें महंगी हो सकती हैं। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ATF की कीमतों में भी हुआ इजाफा
इसके अलावा, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में प्रति लीटर 16 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नतीजतन, घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF की कीमत 121 रुपये से बढ़कर 137 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह बढ़ोतरी सितंबर में 6.28 रुपये प्रति लीटर (5.46%) और अगस्त में 5 रुपये प्रति लीटर की पिछली बढ़ोतरी के बाद हुई है। ATF किसी एयरलाइन के ऑपरेटिंग खर्च का 40% तक हिस्सा होता है, इसलिए ईंधन की कीमतें उनके खर्च का एक अहम हिस्सा हैं। कीमतों में हालिया बदलावों में इंटरनेशनल बेंचमार्क कीमतों और रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट में हुए बदलावों को ध्यान में रखा गया है।
ATF और LPG की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में VAT जैसे लोकल टैक्स की वजह से कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जिन्हें मई में बढ़ाया गया था, उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
FAQ...
1. 1 अक्टूबर को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत कितनी बढ़ी?
तेल विपणन कंपनियों ने 1 अक्टूबर को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपये का इजाफा किया है।
2. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से किस पर पड़ेगा असर?
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और छोटे कारोबारों की लागत पर पड़ेगा, जिससे आगे चलकर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।
3. दिल्ली में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर का नया रेट क्या है?
दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 2,810 रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ेंः- 1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर का नियम, सब्सिडी के लिए जरूरी होगा आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण
अन्य प्रमुख खबरें
-
सितंबर माह में 23 प्रतिशत बढ़ी यूपीआई लेनदेन की संख्या
2026-10-01
-
तकनीक-विनिर्माण साझेदारी की ओर बढ़ चुके भारत-अमेरिका के आर्थिक रिश्ते
2026-09-30
-
Apple Pay भारत में हुआ लॉन्च, बिना पिन-OTP के होगी पेमेंट
2026-09-30
-
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आज फिर गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-09-30
-
Share Market Today: महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत
2026-09-30
-
वेयरहाउसिंग-लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के नए विकास केंद्र बनेंगे ओडिशा, बंगाल
2026-09-29
-
Gold Silver Price: सोने में भारी गिरावट, चांदी भी 9000 रुपये तक हुई सस्ती
2026-09-29
-
फास्टैग एनुअल पास ने पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
2026-09-28
-
मेक इन इंडिया के 12 साल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मोबाइल उत्पादन में उछाल
2026-09-25
-
NSE शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन मुनाफावसूली, 1.6% तक फिसला भाव
2026-09-25
-
IRDAI के नए नियमों से बदलेगा बीमा बाजार, कमीशन पर लगेगी लगाम
2026-09-25
-
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 73,700 पार
2026-09-25
-
त्योहारों से पहले खाद्य तेल सस्ता! सरकार ने घटाया आयात शुल्क
2026-09-24
-
बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को राहत
2026-09-24
-
सरकार का दावाः दशहरा-दीपावली पर काबू में रहेंगे चीनी के दाम!
2026-09-24