Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आज फिर गिरे दाम, जानें दिल्ली-मुंबई समेत महानगरों का भाव
खबर सार :-
Gold-Silver Rates Today: वेस्ट एशिया में जारी तनाव और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 24-कैरेट सोने की कीमत में ₹3,890 की कमी आई, जबकि दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम पर रही।
खबर विस्तार : -
Gold-Silver Rate Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल इकोनॉमिक दबाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण सोने की चमक फीकी पड़ गई है। पिछले तीन दिनों में 24-कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत में ₹3,890 की गिरावट आई है, जबकि 22-कैरेट सोना ₹3,560 सस्ता हुआ है। वहीं, महीने के आखिरी दिन यानी 30 सितंबर को इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती के कारण चांदी की कीमतों में भी ₹100 प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई। बाजार खुलते ही सोने के दाम करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। जबकि चांदी के भाव ₹2.39 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) |
सोना/10 ग्राम (18K) |
|
| नई दिल्ली | ₹149,320 | 137,960 | ₹111,270 | |
| मुंबई | 149,,620 | ₹137,902 | ₹112,465 | |
| पटना | 149,540 | ₹137,828 | ₹111,468 | |
| जयपुर | ₹148,340 | ₹136,395 | ₹112,505 | |
| कानपुर | ₹148,517 | ₹137,181 | ₹112,110 | |
| लखनऊ | ₹149,470 | ₹136,181 | ₹112,603 | |
| भोपाल | ₹148,880 | ₹137,557 | ₹112,910 |
स्थिर रहने के बाद चांदी में फिर आई गिरावट
एक दिन स्थिर रहने के बाद, बुधवार, 30 सितंबर को चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। दिल्ली में चांदी की कीमत ₹100 गिरकर ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम हो गई। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी चांदी इसी रेट पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले, लगातार तीन दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव न होने के बाद, 28 सितंबर को चांदी की कीमतों में ₹5,000 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी।
ये भी पढ़ेंः- फास्टैग एनुअल पास ने पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा, तेजी से हुआ लोकप्रिय
सोने पर दबाव क्यों बढ़ रहा है?
जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कोई संकेत न मिलने के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर कड़े बयानों के बीच कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे बढ़ती महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।
डॉलर का असर
महंगाई की चिंताओं को देखते हुए बाजार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की भविष्य की ब्याज दर नीति पर बारीकी से नजर रख रहा है। फेड चेयर द्वारा महंगाई पर फोकस करने पर जोर देने के बाद ब्याज दरों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बढ़ती ब्याज दरें सोने जैसी बिना ब्याज वाली एसेट्स पर दबाव डाल सकती हैं। इसके अलावा, मजबूत होता अमेरिकी डॉलर सोने की कीमतों के लिए चुनौती बन सकता है।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में चांदी ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। बाजार के जानकारों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से महंगाई का खतरा और डॉलर के मज़बूत होने की वजह से निवेशकों की दिलचस्पी सोने से हट रही है। फ़ेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी से बुलियन मार्केट पर दबाव बना रह सकता है।
ये भी पढ़ेंः- Share Market Today: महीने के अंतिम दिन शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट
अन्य प्रमुख खबरें
-
Share Market Today: महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत
2026-09-30
-
वेयरहाउसिंग-लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के नए विकास केंद्र बनेंगे ओडिशा, बंगाल
2026-09-29
-
Gold Silver Price: सोने में भारी गिरावट, चांदी भी 9000 रुपये तक हुई सस्ती
2026-09-29
-
फास्टैग एनुअल पास ने पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
2026-09-28
-
मेक इन इंडिया के 12 साल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मोबाइल उत्पादन में उछाल
2026-09-25
-
NSE शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन मुनाफावसूली, 1.6% तक फिसला भाव
2026-09-25
-
IRDAI के नए नियमों से बदलेगा बीमा बाजार, कमीशन पर लगेगी लगाम
2026-09-25
-
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 73,700 पार
2026-09-25
-
त्योहारों से पहले खाद्य तेल सस्ता! सरकार ने घटाया आयात शुल्क
2026-09-24
-
बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को राहत
2026-09-24
-
सरकार का दावाः दशहरा-दीपावली पर काबू में रहेंगे चीनी के दाम!
2026-09-24
-
गांव-गांव PhonePe की पहुंच, 20 हजार भर्तियां और 50 लाख डिवाइस
2026-09-24
-
यूपीआई का ग्लोबल जलवा, हर महीने 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन
2026-09-24
-
एसोचैम का TIPS लॉन्च, व्यापार-निवेश और निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार
2026-09-24
-
रुपये को मिलेगी मजबूती की राह! CAD घटने और FTA से बढ़ेंगे नए अवसर
2026-09-24