अगस्त में गाड़ियों की बिक्री का महा-रिकॉर्ड: पैसेंजर व्हीकल सेल्स 36.5% बढ़ी, थोक बाजार में भारी उछाल
खबर सार :-
देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से ग्रोथ देखने को मिल रही है। यात्री वाहन हों, दो पहिया या तिपहिया वाहन सभी की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के अनुसार यात्री वाहनों की कुल बिक्री 4,39,309 यूनिट्स के पार पहुंच गई है, जो कि सालाना आधार पर 36.5 प्रतिशत से अधिक है। त्यौहारी सीजन में यह मांग और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
खबर विस्तार : -
Automobile Sales Growth: भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। आंकड़ों की मानें तो देश की थोक ऑटोमोबाइल बिक्री अगस्त 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह जीएसटी 2.0 के आने के चलते अगस्त 2025 का छोटा आधार और अच्छी मांग थी। जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग (सियाम) की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बिक्री का ब्यौरा दिया गया है।
रिकॉर्ड उच्च स्तर यात्री वाहनों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बॉडी के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में वाहनों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। देश में यात्री वाहनों, तिपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक समीक्षा अवधि में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 4,39,309 यूनिट्स रही है, जो कि सालाना आधार पर 36.5 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है। इसके साथ ही तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 22.8 प्रतिशत बढ़कर 93,764 यूनिट्स तक हो गई है। वहीं दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 10.5 प्रतिशत बढ़कर 20,34,698 यूनिट्स हो गई है।
ये भी पढ़ें....पीएम ई-ड्राइव से मिली रफ्तार, अकेले वित्त वर्ष 2025-26 में 25.45 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके
ऑटोमोबाइल की मांग को बढ़ावा मिलने के पीछे कई कारण
सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जबरदस्त ग्रोथ के दौर से गुजर रहा है। अगस्त 2026 में हुई ग्रोथ को पिछले साल के कम बेस का भी सहारा मिला है। मेनन ने कहा कि मांग का माहौल बुनियादी तौर पर मजबूत बना हुआ है। ग्राहकों का मजबूत भरोसा, ग्रामीण बाजारों की मजबूती और बेहतर होती फाइनेंसिंग की स्थितियां सभी कैटेगरी में ऑटोमोबाइल की मांग को बढ़ावा दे रही है। मेनन ने कहा, "त्योहारी सीजन की मांग से भी अतिरिक्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहेंगे।" सियाम के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में पैसेंजर गाड़ियों, तिपहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों और क्वाड्रीसाइकिल का कुल प्रोडक्शन 31,57,822 यूनिट्स रहा। इस बीच, पिछले महीने भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने जुलाई में अब तक का सबसे अच्छा बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें पैसेंजर गाड़ियों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की सप्लाई में जबरदस्त दो-अंकों की बढ़ोतरी हुई।
तिपहिया वाहनों की आपूर्ति में भी अच्छी बढ़ोतरी
सियाम के आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरर्स से डीलरों को घरेलू पैसेंजर गाड़ियों की आपूर्ति पिछले साल के इसी महीने में 3,40,772 यूनिट्स के मुकाबले 34.3 प्रतिशत बढ़कर जुलाई में 4,57,810 यूनिट्स हो गई। वहीं, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 15,69,120 यूनिट्स से 22.6 प्रतिशत बढ़कर 19,23,483 यूनिट्स हो गई, जबकि तिपहिया वाहनों की आपूर्ति में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई और यह जुलाई 2025 में 69,403 यूनिट्स के मुकाबले 33.4 प्रतिशत बढ़कर 92,560 यूनिट्स हो गई।
ये भी पढ़ें....बीएमडब्ल्यू ने भारत में पेश की अपनी पहली स्थानीय रूप से बनी इलेक्ट्रिक कार i5 LWB, कीमत 79.6 लाख रुपये
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)....
1.अगस्त 2026 में भारत की थोक ऑटोमोबाइल बिक्री में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
अगस्त 2026 में भारतीय थोक ऑटोमोबाइल बाजार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें खास तौर पर यात्री वाहनों (Passenger Vehicles) की बिक्री में 36.5 प्रतिशत का बड़ा उछाल देखा गया है।
2. यात्री वाहनों की बिक्री में इस भारी रिकॉर्ड उछाल का मुख्य कारण क्या है?
इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री का मुख्य कारण बाजार में नई गाड़ियों की भारी मांग, त्योहारों के सीजन की शुरुआती तैयारियां और ऑटो कंपनियों द्वारा डीलर्स को दी गई गाड़ियों की बंपर सप्लाई (Tholesale Dispatch) है।
3. क्या यह बढ़ोतरी केवल यात्री वाहनों (PV) में हुई है या अन्य वाहनों में भी?
मुख्य रूप से यात्री वाहनों (जैसे कार और SUV) ने 36.5% की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ इस बढ़त का नेतृत्व किया है, जिसने पूरे थोक ऑटोमोबाइल बाजार को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
त्योहारों से पहले फ्लिपकार्ट का बड़ा धमाका, 2.5 लाख नौकरियों के मौके
2026-09-15
-
निर्यात ने रचा नया रिकॉर्ड, अगस्त में 26% उछला भारत का माल निर्यात
2026-09-15
-
बैंकिंग सिस्टम में नकदी की बाढ़, RBI ने फिर खींची बड़ी रकम
2026-09-15
-
चिप से सप्लाई चेन तक: भारत में तैयार हो रहा पूरा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम
2026-09-15
-
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर मेटा गंभीर, एजेंसियों को देगा रिपोर्ट
2026-09-15
-
₹2,000 तक UPI पेमेंट रहेगा फ्री, केंद्र ने दूर किया चार्ज का भ्रम
2026-09-15
-
आईटी शेयरों की जोरदार खरीदारी से बाजार में बहार, सेंसेक्स 393 अंक चढ़ा
2026-09-15
-
बोफा का भरोसा बढ़ा, दिसंबर तक 26,200 पहुंच सकता है निफ्टी
2026-09-14
-
DRI की कार्रवाईः UAE के रास्ते भारत पहुंचे 362 टन पाकिस्तानी खजूर जब्त
2026-09-14
-
महंगाई बढ़ी तो सोना हुआ फीका, फेड की सख्ती से पीछे हटे निवेशक
2026-09-14
-
इंसानों के नियंत्रण में रहे AI की कमान, तभी सार्थक: सत्या नडेला
2026-09-14
-
अगस्त में थोक महंगाई का बढ़ा ताप, 9.92% पर पहुंचा WPI
2026-09-14
-
कच्चे तेल की कीमतों में छलांग से भारत पर बढ़ा दबाव, संकट अभी दूर
2026-09-14
-
भारतीय रेलवे की माल ढुलाई अगस्त माह में 5.4 प्रतिशत बढ़ी
2026-09-13
-
₹1 लाख करोड़ की बॉन्ड बिक्री से RBI का बड़ा ‘कैश कंट्रोल’ प्लान
2026-09-12