मखाना, मक्का और शहद के उत्पादन का सही मूल्य नहीं मिल पाता
खबर सार :-
बिहार के सुक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम अर्थात एमएसएमई नीति 2026 के मसौदे में सुधार को लेकर बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य आलोक कुमार भगत ने महत्वपूर्ण सुझावों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह तथा निदेशक, एमएसएमई निदेशालय, उद्योग विभाग, बिहार को पत्र लिखा है।
खबर विस्तार : -
अररिया। बिहार के सुक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम अर्थात एमएसएमई नीति 2026 के मसौदे में सुधार को लेकर बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य आलोक कुमार भगत ने महत्वपूर्ण सुझावों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह तथा निदेशक, एमएसएमई निदेशालय, उद्योग विभाग, बिहार को पत्र लिखा है।जिसमें आवश्यक संशोधन एवं सुधार करने का आग्रह किया गया है। सीएम सहित अन्य को भेजे गए पत्र में आयोग के सदस्य आलोक कुमार भगत ने अररिया जिला को भारत सरकार द्वारा घोषित आकांक्षी जिला में शामिल करने की मांग की गई है।
एग्रो लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर निर्माण को मांग की गई
अररिया को रीजन ए की सूची में शामिल किए जाने से उद्यमियों को धारा 7.9 के तहत पूंजीगत सब्सिडी और अन्य क्षेत्रीय लाभ उपलब्ध होंगे। इसके अलावा प्लाईवुड उद्योग के पुनरुद्धार के साथ ही यूपी मॉडल के तर्ज पर एग्रो लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर निर्माण को मांग की गई। पत्र में उन्होंने लिखा है कि बिहार मखाना,मक्का और शहद के उत्पादन में अग्रणी है। लेकिन कोल्ड चेन के अभाव में सही मूल्य नहीं मिल पाता है।
35 फीसदी की विशेष पूंजीगत सब्सिडी देने की पहल की मांग की
उन्होंने बिहार सरकार के प्रस्तावित मेगा एमएसएमई पार्कों के भीतर स्वचालित कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं की स्थापना के लिए 35 फीसदी की विशेष पूंजीगत सब्सिडी देने की पहल की मांग की।जिससे कृषि प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा मिल पाएगा। भगत ने आशा व्यक्त किया कि सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए ऐसी एमएसएमई नीति का निर्माण किया जाएगा, जो राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को अधिक प्रोत्साहन दे।नए निवेश को आकर्षित करने के साथ रोजगार सृजन को बढ़ावा दे तथा बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
farmers को सरकार कर रही मदद, धान के बदले पसंद कर रहे दूसरी crops
2026-10-17
-
चमोली की कीवी अब दिल्ली के बाजारों में, 200 क्विंटल खेप रवाना
2026-10-17
-
कैंथल में सरकारी प्लानः मंडी में सड़ रहा paddy, नुकसान उठाए किसान
2026-10-15
-
अवसरों का लाभ लेने को तैयार हैं महिलाएं, फसल देसी हो या हो विदेशी
2026-10-15
-
modern होगा किसान मेला, Solar से चलेगा थ्रेशर
2026-10-14
-
किसानों तक लाभ पहुंचाएंगे योजना अधिकारी, समय में काम निपटाने के निर्देश
2026-10-13
-
दो गुनी आय के लिए मददगार होगा खेतों में भरा पानी, रांठ में खेतों में बना रहे तालाब
2026-10-13
-
गुजरात में दमन-गंगा नदी पर जल्द बनेगा बैराज, सिंचाई को होगा फायदा
2026-10-12
-
धन मिलते ही खर्च का ब्योरा तैयार, बीज और खाद का बजट भी जारी
2026-10-11
-
उद्यानिकी योजनाओं से खेती को मिला नया विस्तार, परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत
2026-10-10
-
बूंद-बूंद पानी की कीमत समझ रही सरकार, तेलंगाना के कई जिलों में पानी की हाहाकार
2026-10-10
-
MP में MSP पर धान खरीद के लिए 6.80 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2026-10-09
-
कर्नाटक में सूखे से 90 प्रतिशत फसलें प्रभावित, राज्य सरकार देगी राहत
2026-10-08
-
रबी उत्पादन में 30 लाख मीट्रिक टन वृद्धि का लक्ष्य, दलहन-तिलहन के बीजों पर अनुदान
2026-10-07
-
Siwan में उद्यान निदेशालय खुशबू पर फिदा, अनुदान देकर उगवा रहे गेंदा फूल
2026-10-07