लखनऊ : यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इसके तहत राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के दायरे में आने वाले करीब 2000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में वापसी का मौका दिया गया है। हालांकि, ओपीएस का लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनके नौकरी के विज्ञापन 28 मार्च 2005 से पहले प्रकाशित हुए थे। इस दायरे में आने वाले कर्मचारी 30 नवंबर 2025 तक पुरानी पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राज्य के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि यूपी में 2005 से पहले सरकारी नौकरियों में नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत लाभ मिलता था। जिसमें सेवानिवृत्ति के बाद निश्चित पेंशन और अन्य सुविधाएं शामिल थीं। हालांकि, 1 अप्रैल 2005 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली लागू होने के बाद नए कर्मचारियों को एनपीएस के दायरे में लाया गया। जिसमें पेंशन राशि बाजार आधारित निवेश पर निर्भर करती है। कई कर्मचारी इस बदलाव से असंतुष्ट थे। कारण, ओपीएस को अधिक सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।
कर्मचारियों के लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन और मांगों को देखते हुए यूपी सरकार ने उन कर्मचारियों को राहत देने का फैसला लिया है, जिनकी नौकरियों के विज्ञापन 28 मार्च 2005 से पहले जारी हुए थे, लेकिन नियुक्ति बाद में हुई। यह फैसला खासकर उन कर्मचारियों के लिए अहम है जो तकनीकी कारणों से ओपीएस के लाभ से वंचित रह गए थे। कैबिनेट के फैसले के तहत, पात्र कर्मचारियों को 30 नवंबर 2025 तक ओपीएस में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा। सरकार जल्द ही इसकी प्रक्रिया और दिशा निर्देश जारी करेगी। इस फैसले से करीब 2000 कर्मचारियों को फायदा होगा।
इस फैसले से कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर है। कर्मचारी नेताओं ने इसे सरकार का संवेदनशील कदम बताया है। इस फैसले से न सिर्फ कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उनकी सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन भी बेहतर होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता हरि किशोर तिवारी ने कहा कि सरकार का यह फैसला अच्छा है। इससे हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा।
यूपी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को भवन मरम्मत और निर्माण के लिए दी जाने वाली अग्रिम राशि में तीन गुना से भी अधिक की वृद्धि की गई है। ब्याज दरों को भी बाजार दर से जोड़ दिया गया है। अब अग्रिम राशि 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। ब्याज को बाजार दर से जोड़ने पर 7 से 8 प्रतिशत की दर से ऋण राशि प्राप्त की जा सकेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
वामपंथी दलों ने की ईरान, अमेरिका और इजराइल की लड़ाई रुकवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
शाहिद सत्यदेव का पार्थिव शरीर पहुंचा अपने पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
अयोध्या: भाजपा महानगर कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट तेज, जल्द होगा नए चेहरों का ऐलान
चेटीचंड महापर्व की तैयारियां तेज, 19 को निकलेगी एकता वाहन रैली
फूलडोल में आस्था का मीठा रंग, रामनिवास धाम में मिश्री से तौले जा रहे नन्हे कदम
मानवता की अनूठी मिसाल, एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने दान किए बाल
सुल्तानपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा पर दिया बड़ा बयान
जेनेरिक पर भारी 'ब्रांडेड' का मोह: कमीशन के खेल में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र
मिजोरम में रेल कनेक्टिविटी से राह हुई आसान, पंजाब से सैरांग पहुंचा चावल
नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप का हुआ आयोजन, युवाओं ने लिया संकल्प
Bengal SIR Protest: धरने पर बैठी ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती, कहा- बंगाल को छूकर दिखाओ...
रामाश्रय शिविर का हुआ आयोजन, वयोवृद्ध नागरिक हुए लाभान्वित
बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए हुई बैठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे मौजूद
लख्खी वार्षिक मेला की तैयारी पूरी, एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट ने की बैठक