मीरजापुर : 27 जुलाई को होने वाली सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों एवं सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। बैठक के दोरान परीक्षा के नियमों एवं शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा निर्देश दिया कि दिये गये नियमों एवं शर्तों को भली-भांति पढ़-समझ लें तथा उसके अनुरूप परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि कहीं भी कोई अनियमितता संज्ञान में आती है तो सम्बन्धित सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापक को उत्तरदायी मानते हुए कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक/समन्वयक द्वारा परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर लाईट, पंखा, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की जाये, परीक्षा प्रारम्भ होने से 45 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र के गेट बन्द कर दिये जायेंगे तथा किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
पर्यवेक्षक ने यह भी बताया कि आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक पहचान एवं आँखों की पुतलियों की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। परीक्षा केंद्रों को पारदर्शी बनाने एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक/राजस्व) अजय कुमार सिंह सहित परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
हिमाचल को नई ट्रेन की सौगात! अब ऊना से कोलकाता तक चलेगी सीधी ट्रेन, जानें टाइम और रूट
2026-06-06
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05