श्रीगंगानगरः राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में बुजुर्गों के सम्मान और उनके स्वास्थ्य की देखभाल को समर्पित ‘रामाश्रय शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें सामाजिक रूप से सम्मानित महसूस कराना था। शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वयोवृद्धजन पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान रामाश्रय वार्ड के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत नाथ सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बुजुर्गों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनका ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच की। साथ ही उन्हें उम्र से जुड़ी बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ ने बताया कि शिविर के माध्यम से बुजुर्गों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ फल भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें यह भरोसा दिलाना है कि उनकी सेहत और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।
शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक और मानसिक समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आती हैं, जिनका समय पर इलाज और सही देखभाल बेहद जरूरी है। इसी क्रम में फिजियोथैरेपिस्ट ने बुजुर्गों को नियमित व्यायाम और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने की सलाह दी, ताकि घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सके और उनकी दिनचर्या सुचारु रूप से चलती रहे।
इस शिविर में केवल चिकित्सकीय सेवाएं ही नहीं दी गईं, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान और उनके मनोबल को बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। शिविर में आए कई बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें यह महसूस होता है कि वे समाज और सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनके अनुभवों का सम्मान किया जाता है।
इस अवसर पर जिला हेल्थ मैनेजर सर्विंद्र सिंह, वार्ड के नर्सिंग इंचार्ज सुखमंद्र सिंह तथा एसएनओ राकेश कुमार शिबू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे और उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया।
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की नींव हैं। रामाश्रय शिविर का उद्देश्य उन्हें यह अहसास दिलाना है कि उनकी सेहत और खुशहाली राज्य सरकार की प्राथमिकता है और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर