Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
खबर सार :-
उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक पर एक महिला ट्रैकर बबीता पांडे लापता हो गई। उनकी तलाश करते हुए पूर 6 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
खबर विस्तार : -
Uttarakhand News: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक पर लापता हुई महिला को आज 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां लगातार उसकी तलाश कर रही हैं। महिला ट्रैकर का नाम बबीता पांडे है। परिवार अपनी बेटी की सलामती की दुआ कर रहे हैं। जो ट्रैक अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, वह आज सवालों के घेरे में खड़ा हो गया है। पिछले हफ्ते से ही लगातार हर जगह सर्च ऑपरेशन जारी है।
ट्रैकिंग के दौरान समूह से बिछड़ी महिला
उत्तरकाशी जनपद के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल क्षेत्र में बबीता पांडे नाम की ट्रैकर अपने समूह के साथ ट्रैक पर गई थी। ट्रैकिंग के दौरान वह अचानक अपने समूह से बिछड़ गई। उसके साथियों द्वारा उसे लगातार आवाज लगाई गई, लेकिन बबीता ने कोई जवाब नहीं दिया। घंटो तक उसके दोस्तों द्वारा खोजबीन करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम सहित एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिए। बचाव टीम लगातार पहाड़ी क्षेत्रों, जंगलों और पास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन इस बीच खराब मौसम ने उनकी कठिनाई और बढ़ा दी।
ड्रोन और आधुनिक तकनीकी की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी
इसके बावजूद भी सर्च टीम ड्रोन और अन्य आधुनिक तकनीकी की मदद से पता लगा रही है। वन अधिकारियों के मुताबिक दयारा बुग्याल क्षेत्र में मौसम अचानक बदल जाता है, जिससे कई जगह रास्ते ठीक से दिखाई नहीं देते हैं, जिस कारण ट्रैकर का रास्ता भटकने का खतरा बढ़ जाता है। हाल की घटना को देखते हुए फिलहाल इस क्षेत्र में ट्रैंकिंग पर रोक लगाने चर्चा हो रही है। जिससे की आगे इस तरह की घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने ट्रैकर्स और पर्यटकों से निवेदन किया है कि वे ट्रैकिंग से जुड़ी सभी नियमों का पालन करें।
इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है
दयारा बुग्याल के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र देखने में जितना आकर्षक है, उतना ही जोखिम भरा भी है। यहां पहले भी ट्रैकर्स के रास्ता भटकने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल प्रशासन ने महिला को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रही है। बचाव दल पूरी गंभीरता के साथ इस अभियान में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही महिला की खोज कर ली जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06