पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
खबर सार :-
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा।
खबर विस्तार : -
झांसीः जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय राजेंद्र अग्निहोत्री की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लेकर स्वर्गीय अग्निहोत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. राजेंद्र अग्निहोत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सरावगी ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र अग्निहोत्री ने अपने जीवनकाल में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनकी सादगी, जनसेवा और विकासोन्मुख सोच आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भंडारे की व्यवस्थाओं का संचालन ऋषिराज उर्फ बॉबी ठाकुर द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर स्वर्गीय राजेंद्र अग्निहोत्री के पुत्र डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने कहा कि उनके पूज्य पिता का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके विचार, आदर्श और कार्यशैली आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि परिवार और शुभचिंतक उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं तथा उनके सेवा भाव और जनसरोकारों की विरासत को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि स्व. राजेंद्र अग्निहोत्री के उच्च संस्कार और समाज के प्रति समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन मूल्यों को अपनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री, योजना शुक्ला (जिला कार्यवाहिका, आरएसएस), वरिष्ठ समाजसेवी संजय झा, भारत सेठ, मनमोहन गैंडा, गजराज प्रधान, राहुल कोष्टा, अभिषेक, ऋषिराज उर्फ बॉबी ठाकुर, संकल्प नायक, प्रशांत शर्मा, संदीप सरावगी, अभिषेक ठाकुर, संदीप नामदेव, अनुज ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। साथ ही स्वर्गीय राजेंद्र अग्निहोत्री के आदर्शों, विचारों और जनसेवा की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। श्रद्धांजलि सभा और भंडारे के माध्यम से लोगों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
यह भी पढ़ेंः-सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
अन्य प्रमुख खबरें
-
बराबंकी में सरयू नदी उफान पर, कई घर पानी में समाए; ग्रामीणों में दहशत
2026-09-10
-
इंदौर में अतिक्रमण हटाने गई टीम से झड़प, हंगामा कर रहे 6 लोग हिरासत में
2026-09-09
-
कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक सरकार खटखटाएगी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
2026-09-09
-
तमिलनाडु में 1.5 लाख स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापना की विशेष तैयारी
2026-09-09
-
भागलपुर में बाढ़ के बीच हाईवे बना खेल का मैदान, कई पंचायतें बनीं टापू
2026-09-09
-
यूपी में लापरवाही बरतने वाले 5 तहसीलदार निलंबित
2026-09-08
-
बसपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम, मोहन साहू बोले- अखिलेश यादव के साथ रहूंगा
2026-09-08
-
हिमाचल में बारिश पर ब्रेक! शिमला में खिली धूप, कहीं-कहीं छाए बादल
2026-09-08
-
मैहर में जंगली हाथी से दहशत, हमले में ग्रामीण की मौत; कई घर ढहाए
2026-09-08
-
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
2026-09-08
-
पौने दो लाख गोवंश की सुरक्षा का लक्ष्य, 23 टीमें करेंगी टीकाकरण,
2026-09-08
-
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
2026-09-08
-
झांसीः तेजी से बढ़ी संख्या, ऑटो से लगभग दोगुने हुए ई-रिक्शा
2026-09-08
-
सीएम योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
2026-09-08
-
गयाजी में पितृपक्ष मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण
2026-09-07