विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
खबर सार :-
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन्स, झाँसी में वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।
खबर विस्तार : -
झांसीः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झांसी पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। "Mission LiFE (Lifestyle for Environment)" थीम के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, झांसी में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पर्यावरण को बचाने का संदेश
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति की धर्मपत्नी एवं वामा सारथी की अध्यक्षा निवी मूर्ति ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर पौधारोपण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
निवी मूर्ति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने भी उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
चलाया गया विशेष अभियान
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में पौधारोपण किया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल बचत और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक लाइन अरीबा नोमान (आईपीएस), क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण के निर्माण के लिए संकल्प लिया।
इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झांसी के जिलाधिकारी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति एवं जनप्रतिनिधियों ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के भगवन्तपुरा स्थित वन क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि हरित और स्वच्छ झांसी के निर्माण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से झांसी पुलिस और प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए समाज को हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ेंः-विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06