लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस पर UP के CM योगी आदित्यनाथ ने राज्य को कई बड़े तोहफे दिये। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में देश के पहले एयरशेड-आधारित 'उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना' (UP-CAMP) को लॉन्च किया गया। इस परियोजना की लागत 2,741 करोड़ रुपये है और इसे विश्व बैंक का सहयोग प्राप्त है।
विश्व बैंक की प्रैक्टिस मैनेजर (एशिया क्षेत्र) एन. जेनेट ग्लोबर और UP-CAMP की CEO बी. चंद्रकला ने CM योगी की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने एक बटन दबाकर 'एक पेड़ मां के नाम' मेगा-अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने UP-CAMP के लिए लोगो और वेबसाइट को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया। किया और परियोजना की गतिविधियों को दिखाने वाली एक लघु फिल्म देखी।
इस कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी गई कि श्रावस्ती में गुलरा (केन नाला) को बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, बलिया में स्थित सुरहा ताल को देश की 100वीं और UP की 13वीं रामसर साइट घोषित किया गया। इस मौके पर UP-CAMP लोगो डिज़ाइन करने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रोफेशनल्स, डिज़ाइनर्स और 100 स्कूलों के 2,000 छात्रों ने हिस्सा लिया; मुख्यमंत्री ने मंच पर विजेताओं को पुरस्कार दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
CM योगी ने उत्तर प्रदेश में 100 आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) की अधिसूचना से संबंधित एक संकलन और एक समर्पित वेटलैंड पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण मेगा-अभियान के Logo का लोकार्पण किया। इस बड़े अभियान का लक्ष्य इस साल तक राज्य में 35 करोड़ पौधे लगाना है। इसके अलावा, CM ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए शुभंकर (मैस्कॉट) का लोकार्पण किया।
ये भी पढ़ेंः...Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे...
अन्य प्रमुख खबरें
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05