अयोध्या: शनिवार को अयोध्या के तहसील सदर पर वामपंथी दलों ने ईरान पर अमेरिकी और इज़राइली सैन्य हमलों का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और सैकड़ों निर्दोष छात्राओं की हत्या हुई है। उन्होंने इसे अमेरिका और इज़राइल की साम्राज्यवादी नीति और वैश्विक दादागीरी का नतीजा बताया।
वामदलों ने इस युद्ध को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताते हुए इसे तत्काल रोके जाने की मांग की। नेताओं का कहना था कि अमेरिका और इज़राइल अंतरराष्ट्रीय कानून, राष्ट्रीय संप्रभुता और वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। उनका उद्देश्य अन्य देशों के ऊर्जा संसाधनों, सामरिक क्षेत्रों और व्यापार पर कब्जा करना है।
प्रदर्शन में यह भी कहा गया कि पश्चिम एशिया में कार्यरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और प्रभावित भारतीय कामगारों तथा उनके परिवारों के लिए समयबद्ध निकासी और सहायता योजना बनाई जाए। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि युद्ध से उत्पन्न तेल संकट, महंगाई और आर्थिक अस्थिरता का बोझ मजदूरों, किसानों और गरीब तबकों पर नहीं डाला जाना चाहिए।
प्रदर्शन में भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, माकपा जिला सचिव अशोक यादव, भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, फारवर्ड ब्लॉक संयोजक हरीशचंद्र श्रीवास्तव, माले राज्य कमेटी सदस्य राम भरोस, संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक मया राम वर्मा, भाकपा नेता सूर्यकांत पांडेय, अयोध्या प्रसाद तिवारी, उदयचंद यादव, यासीन बेग, ओमप्रकाश यादव, मुजीब, कृष्ण कुमार मौर्य, यशोदा नंदन कृष्ण, राम सिंह, दिलीप गुप्ता, भोजराज वर्मा, राजेश मौर्य और राम प्रसाद सहित कई वामपंथी कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने हाथ में पोस्टर, नारों और बैनरों के माध्यम से युद्ध के विरोध और शांति की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोग लगातार “युद्ध बंद करो, शांति कायम करो” जैसे नारे लगाते रहे। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से वामपंथी दलों ने न केवल अमेरिका और इज़राइल के सैन्य हमलों की निंदा की, बल्कि सरकार से यह भी मांग की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
शाहिद सत्यदेव का पार्थिव शरीर पहुंचा अपने पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
अयोध्या: भाजपा महानगर कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट तेज, जल्द होगा नए चेहरों का ऐलान
चेटीचंड महापर्व की तैयारियां तेज, 19 को निकलेगी एकता वाहन रैली
फूलडोल में आस्था का मीठा रंग, रामनिवास धाम में मिश्री से तौले जा रहे नन्हे कदम
मानवता की अनूठी मिसाल, एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने दान किए बाल
सुल्तानपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा पर दिया बड़ा बयान
जेनेरिक पर भारी 'ब्रांडेड' का मोह: कमीशन के खेल में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र
मिजोरम में रेल कनेक्टिविटी से राह हुई आसान, पंजाब से सैरांग पहुंचा चावल
नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप का हुआ आयोजन, युवाओं ने लिया संकल्प
Bengal SIR Protest: धरने पर बैठी ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती, कहा- बंगाल को छूकर दिखाओ...
रामाश्रय शिविर का हुआ आयोजन, वयोवृद्ध नागरिक हुए लाभान्वित
बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए हुई बैठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे मौजूद
लख्खी वार्षिक मेला की तैयारी पूरी, एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट ने की बैठक
सिलाई का काम करने वाला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग