लखनऊ : हजरतगंज जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। यहां की इमारतें अपने नए रूप में अवध की शैली को अभिव्यक्त करेंगी। इसके लिए सभी इमारतों के अग्रभाग और साइनेज आदि के रंग व आकार में एकरूपता लाई जाएगी। हजरतगंज में होने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी ने अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान इमारतों के रंग व डिजाइन, साइनेज, स्ट्रीट फर्नीचर, बोलार्ड और बिजली के खंभों आदि पर आम सहमति बनी। बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को बताया कि फिलहाल इमारतों के रंग में मामूली बदलाव किया गया है।
अग्रभाग नियंत्रण दिशा निर्देशों के तहत व्यवस्था लागू होने से हजरतगंज बाजार एक हेरिटेज लुक में उभरेगा, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने स्तर पर अग्रभाग नियंत्रण दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें और साइनेज बोर्ड व्यवस्थित करें। साथ ही, बेतरतीब ढंग से लगे होर्डिंग्स को हटाने में प्राधिकरण का सहयोग करें। व्यापारियों ने इस पर सहमति जताई और उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनके स्तर से कार्य कराया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण हजरतगंज में सौंदर्यीकरण कराएगा।
इसमें कास्ट आयरन रेलिंग, वुडन फिनिशिंग बेंच, डबल आर्म स्ट्रीट लाइट और बोलार्ड आदि कार्य कराए जाएंगे। साथ ही पाथ-वे को सुव्यवस्थित करते हुए निर्धारित स्थानों पर आकर्षक डिजाइन के डस्टबिन लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेंट्रल वर्ज पर लगे बिजली के खंभे हटाकर सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, जिसके डिजाइन पर भी सहमति बन गई है। बैठक में प्राधिकरण सचिव विवेक श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता सहित नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, मेट्रो, जलकल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
खटारा रोडवेज बस ने बीच रास्ते छोड़ा साथ, यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
अयोध्या से सपा सांसद का तीखा प्रहार: गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही सरकार
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा