Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। ऐसे में लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत ज़रूर दी है, लेकिन कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखी गई। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और मॉडल टाउन जैसे इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात धीमा रहा। दिल्ली नगर निगम और प्रशासन ने जलभराव से निपटने के लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। उधर खराब मौसम को देखते हुए आईएमडी ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और पड़ोसी पाकिस्तान पर चक्रवाती हवाओं के दबाव और जम्मू से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय मानसून के कारण यह बारिश हो रही है। अनुमान है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में 26 जुलाई तक बारिश का मौसम बना रहेगा। जिसको लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम खराब हो गया है।
दरअसल ऑरेंज अलर्ट भारी बारिश, तूफ़ान, बर्फबारी और लू जैसी स्थितियों के लिए जारी होता है। भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने हो सकती है, जिससे सड़कों, नालों और निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इसलिए आपको न सिर्फ़ सावधान रहना चाहिए, बल्कि घर से बाहर निकलने से भी बचना चाहिए है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर में बारिश की संभावना है। गढ़वाल क्षेत्र की बात करें तो टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
हिमाचल को नई ट्रेन की सौगात! अब ऊना से कोलकाता तक चलेगी सीधी ट्रेन, जानें टाइम और रूट
2026-06-06
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05