Lucknow Murder: राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक होटल कार्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक एक लड़की से मिलने होटल पहुंचा था, जहां उसकी होटल कर्मचारी से कहासुनी हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने होटल कर्मचारी को गोली मार दी।
चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रेमबाग कॉलोनी निवासी देवेंद्र मिश्रा का विकल्प खंड में ईशान इन नाम से होटल है। सुल्तानपुर निवासी दिवाकर मिश्रा इस होटल में वेटर है। पुष्पा गौतम उर्फ पायल 16 जुलाई से होटल के कमरे में ठहरी हुई थी। सोमवार रात उसने कांतिपुरम कॉलोनी मटियारी निवासी आकाश तिवारी को बुलाया। दोनों ने रात में शराब पार्टी की।
इसी दौरान होटल पार्टनर से उसकी कहासुनी हो गई। जब दोनों होटल से निकलने लगे तो दिवाकर ने लड़की पर कमेंट कर दिया। उसे सबक सिखाने होटल आए आकाश ने दिवाकर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आकाश अपनी महिला मित्र पुष्पा के साथ दूसरे होटल में छिप गया।
मंगलवार को जब दोनों होटल से निकलकर दूसरी जगह छिपने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि होटल पार्टनर दिवाकर की हत्या के मामले में महिला पुष्पा और उसके दोस्त आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
घटना के बाद आरोपी आकाश युवती को लेकर मौके से फरार हो गया। होटल मालिक देवेंद्र मिश्रा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल दिवाकर को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक दिवाकर यादव के पिता सतीश यादव अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुँच गए। बेटे की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
अन्य प्रमुख खबरें
खटारा रोडवेज बस ने बीच रास्ते छोड़ा साथ, यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
अयोध्या से सपा सांसद का तीखा प्रहार: गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही सरकार
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा