रामपुरः चेयरमैन के पति मामून शाह खान और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने बरेली गेट स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर संयुक्त प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में रुहेलखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हैदर भी मौजूद रहे।
पिछले दिनों बारिश के कारण रामपुर में जलभराव हो गया था, जिसके बाद फैसल लाला ने एक वीडियो जारी कर जनता से माफी मांगी और कहा कि हमें अफसोस है कि हम रामपुर को एक अच्छा चेयरमैन नहीं दे पाए। इसी क्रम में आज मामून शाह खान ने भी अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए जनता से माफी मांगी और कहा कि हम जानते हैं कि रामपुर की जनता की सेवा उस तरह से नहीं हो पाई, जैसी होनी चाहिए थी, लेकिन जो भी कमियां रही हैं, उन कमियों को दूर किया जाएगा। नगर पालिका की कुर्सी कांटों का ताज होती है, सरकार का दबाव होता है, फिर भी हम रामपुर की जनता से वादा करते हैं कि हम सब मिलकर रामपुर को बेहतर बनाएंगे।
मामून शाह ने यह भी कहा कि हमारे कई अपने लोग हमसे नाराज हैं, लेकिन जल्द ही उनकी नाराजगी दूर कर दी जाएगी और जो भी साथी हमसे नाराज हैं, उन्हें अपना बना लिया जाएगा। मामून शाह ने कहा कि दुकानें टूटने से जो लोग बेरोजगार हुए हैं, उनके लिए हम दुकानें बनवाने की दिशा में काम कर रहे हैं। नालों की सफाई से लेकर सड़कों को सुचारू बनाने का काम चल रहा है। हाउस टैक्स और वाटर टैक्स को लेकर सदस्यों और उच्च अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
हमें उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकल आएगा। मामून शाह ने कहा कि पहले रामपुर में बहुत चौड़े और कच्चे नाले थे, लेकिन पिछले नेताओं ने उन नालों को पक्का करवाने के साथ-साथ बहुत संकरा भी कर दिया है, जिससे शहर में जलभराव होता है। फिर भी हम विशेषज्ञों से सलाह लेकर बेहतर विकल्प तलाशने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। फैसल लाला ने कहा कि इंसान से गलतियाँ होती हैं, लेकिन असली इंसान वो होता है जो अपनी गलतियों को स्वीकार करने का साहस रखता हो। मामून शाह खान ने अपनी गलती स्वीकार की है और भविष्य में रामपुर को बेहतर बनाने की बात कही है। एक बार फिर हम सब मिलकर रामपुर को बेहतर बनाएंगे।
इस अवसर पर रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। 2 अगस्त को प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी लखनऊ के इको गार्डन में स्कूलों को बचाने के लिए धरना देगी। बच्चों के स्कूलों को बचाने की यह लड़ाई सड़क से संसद तक और संसद से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी।
प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अंसार अहमद, रोहिलखंड प्रांत उपाध्यक्ष आसिफ मियां, जिला प्रवक्ता रेयान खान, जिला सचिव आलमगीर, जिला सचिव आयुष जौहरी, सोशल मीडिया प्रभारी नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
वामपंथी दलों ने की ईरान, अमेरिका और इजराइल की लड़ाई रुकवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
शाहिद सत्यदेव का पार्थिव शरीर पहुंचा अपने पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
अयोध्या: भाजपा महानगर कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट तेज, जल्द होगा नए चेहरों का ऐलान
चेटीचंड महापर्व की तैयारियां तेज, 19 को निकलेगी एकता वाहन रैली
फूलडोल में आस्था का मीठा रंग, रामनिवास धाम में मिश्री से तौले जा रहे नन्हे कदम
मानवता की अनूठी मिसाल, एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने दान किए बाल
सुल्तानपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा पर दिया बड़ा बयान
जेनेरिक पर भारी 'ब्रांडेड' का मोह: कमीशन के खेल में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र
मिजोरम में रेल कनेक्टिविटी से राह हुई आसान, पंजाब से सैरांग पहुंचा चावल
नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप का हुआ आयोजन, युवाओं ने लिया संकल्प
Bengal SIR Protest: धरने पर बैठी ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती, कहा- बंगाल को छूकर दिखाओ...
रामाश्रय शिविर का हुआ आयोजन, वयोवृद्ध नागरिक हुए लाभान्वित
बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए हुई बैठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे मौजूद
लख्खी वार्षिक मेला की तैयारी पूरी, एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट ने की बैठक