Hydrated Rehne ke Tarike: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। गर्मियों के मौसम लोगों को सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन (dehydration) की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना एक बड़ी चुनौती है। दरअसल गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही पसीना अधिक निकलता है। जिससे शरीर में पानी की कमी होना पानी की कमी होना लाजमी है
अगर पानी की इस कमी को पूरा न किया जाए तो लोग डिहाइड्रेशन (dehydration) का शिकार हो जाते है। डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, मौसमी फलों और हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही मौसमी फलों और सब्जियों के बारे में बताएंगे जो शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं।
बदा दें कि पानी की कमी को दूर करने के लिए खीरा रामबाण माना जाता है। गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में खीरा दिखना आम बात हो जाती है। खीरे में पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है। खीरे में करीब 95% पानी पाया जाता है। इसके सेवन ने शरीर में पानी की कमी नहीं होती। ऐसे में खीरे को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। खीरे को सलाद के तौर भी खाया जा सकता है। इसके अलावा खीरे का जूस बनाकर भी पी सकतें हैं।
तरबूज और खरबूजा गर्मियों में मिलने वाले आम फल हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में पानी और कई तरह के सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। ये विटामिन बी, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। इन फलों का नियमित सेवन शरीर को काफी लाभ पहुंचाता है।
संतरा (Orange) एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में मिलता है। इसे विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी के साथ फाइबर और पोटैशियम भी होता है। रोजाना संतरे के जूस का सेवन करने से शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण