मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की मुनाफावसूली और आगामी आर्थिक आंकड़ों को लेकर सतर्कता के चलते बाजार लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में बीएसई सेंसेक्स 153.09 अंक या 0.19 प्रतिशत टूटकर 81,773.66 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 62.15 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 25,046.15 पर बंद हुआ।
इस गिरावट का मुख्य कारण ऑटो और रियल्टी शेयरों में मुनाफावसूली रहा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.53 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी इंफ्रा (0.63 प्रतिशत), एनर्जी (1.08 प्रतिशत), मीडिया (1.72 प्रतिशत) और एफएमसीजी (0.50 प्रतिशत) जैसे सेक्टरों में भी कमजोरी देखी गई। वहीं दूसरी ओर कुछ सेक्टरों में मजबूती भी देखने को मिली। निफ्टी आईटी 1.51 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इससे यह संकेत मिला कि बाजार में कुछ हिस्सों में खरीदारी का रुख बना हुआ है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाइटन, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, जोमैटो, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील ने अच्छी बढ़त दर्ज की। वहीं टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 422.65 अंक या 0.73प्रतिशत गिरकर 57,866.75 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 92.80 अंक या 0.52प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,890.60 पर बंद हुआ। इससे यह स्पष्ट हुआ कि गिरावट केवल लार्जकैप तक सीमित नहीं रही बल्कि पूरे बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिली।
बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि निवेशक आगामी तिमाही परिणामों और वैश्विक संकेतों को लेकर सतर्क हैं। खासतौर पर सितंबर माह के फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की मीटिंग के मिनट्स पर सभी की नजरें टिकी हैं, जिससे अमेरिका की मौद्रिक नीति के रुख का संकेत मिलेगा। साथ ही भारत में अगले सप्ताह जारी होने वाले उपभोक्ता महंगाई दर (CPI) के आंकड़े भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट एक्सपर्ट एपी शुक्ला ने कहा कि, आने वाले दिनों में बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। जैसे-जैसे कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे, वैसी ही प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। बुधवार को बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की थी। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 67 अंक की बढ़त के साथ 81,994 पर और निफ्टी 23 अंक ऊपर 25,132 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि बाद में बिकवाली का दबाव बढ़ा और बाजार लाल निशान में बंद हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड