Gold Prices Down: घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बीते तीन कारोबारी सत्रों के दौरान तेज मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा। इसके चलते हाजिर सोने की कीमत में 1,200 रुपये से लेकर 1,310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक संकेतों ने सोने की चाल को कमजोर बना दिया है।
कीमतों में आई कमजोरी के बाद देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,34,880 रुपये से 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,640 रुपये से 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निकट भविष्य में सोने में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,34,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिकता नजर आया।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,34,930 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,23,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। चेन्नई और कोलकाता में भी सोने के भाव समान स्तर पर रहे, जहां 24 कैरेट सोना 1,34,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,34,930 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,23,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,030 रुपये तथा 22 कैरेट का भाव 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पटना में भी इसी तरह की कीमतें देखने को मिलीं।
सर्राफा बाजारों की बात करें तो, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी गिरावट का असर साफ नजर आया। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,38,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। हालांकि सोने की तुलना में चांदी में फिलहाल ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा