Gold Silver Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट देखने को मिली। बीते कुछ दिनों की तेजी के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की कमजोरी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मिले-जुले संकेतों और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा, जिससे निवेशकों और कारोबारियों ने सीमित खरीदारी को प्राथमिकता दी।
देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 1,35,810 रुपये से लेकर 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,490 रुपये से 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही। जानकारों के मुताबिक, यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन बाजार में सतर्कता का संकेत जरूर देती है।
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी आज मामूली फिसलन दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकती नजर आई। औद्योगिक मांग में सुस्ती और वैश्विक संकेतों के कारण चांदी पर भी दबाव देखा गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,35,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,35,860 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।
चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,35,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,860 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता नजर आया। पटना में भी कीमतें लगभग समान रहीं, जहां 24 कैरेट सोना 1,35,860 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज सोने के भाव में हल्की गिरावट देखी गई। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,35,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा