Petrol Diesel Cng Price Hike: मिडिल ईस्ट के आपसी तनाव ने भारतीयों की नींदे उड़ा दी है। खाने- पीने की चीजों से लेकर गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखा गया है। आंकड़ों के अनुसार ये बढ़ोत्तरी पिछले 10 दिनों में तीसरी बार हुई है। इसके साथ सीएनजी चालकों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। शनिवार को सीएनजी में 1 रुपये का उछाल आया है।
मिडिस ईस्ट के बीच बढ़ते संघर्ष का असर अब भारत की आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। ईंधन की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जहां पेट्रोल, डीजल के दाम तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। सप्लाई प्रभावित होने के कारण रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी होती जा रही हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है। शनिवार को दूसरी बार सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल डीजल और सीएनजी की कीमत में तीन रुपये की बढ़त हुई थी। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगा हुआ है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली कि, तो वहां पेट्रोल की कीमत 87 पैसे से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे से बढ़कर 92.49 पैसे हो गई है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमत में 81.09 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में भी ईंधन की कीमतों में नए रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं।
मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में की गई नाकाबंदी से कच्चे तेलों की कीमत बढ़ गई है। इस कारण ईंधन और बाकी सामान दिन-प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। ईंधन का उपयोग वाहनों से लेकर रोजमर्रा के कामों के लिए भी उपयोग होता है। सीएनजी और पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों को आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पाइप्ड नेचुरल गैस और घरेलु सिलेंडर की कीमतों में अभी तक किसी तरह की बढ़ोत्तरी नही हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम