Indian Stock Market 2026: भारतीय शेयर बाजार के लिए साल 2026 संभावनाओं से भरा हुआ माना जा रहा है। मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था, नीतिगत स्थिरता और बढ़ती आंतरिक मांग के चलते इक्विटी मार्केट में मजबूती बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बीपी वेल्थ और स्टॉकबॉक्स की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, भारत का प्रदर्शन वैश्विक बाजारों की तुलना में बेहतर रह सकता है और इसका सीधा लाभ निवेशकों को मिलने की संभावना है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत है। सरकार की नीतियों में निरंतरता, बुनियादी ढांचे पर बढ़ता खर्च और खपत में सुधार से बाजार को स्थायित्व मिलेगा। राजकोषीय प्रबंधन पर सरकार का फोकस और ऋण-से-जीडीपी अनुपात में कमी लाने की रणनीति से निवेशकों का भरोसा और मजबूत होगा।
2026 में ऑटोमोबाइल सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेक्टर में वॉल्यूम ग्रोथ मिड-सिंगल-डिजिट से लेकर हाई-सिंगल-डिजिट तक रह सकती है। ब्याज दरों में संभावित कटौती और जीएसटी 2.0 जैसे सुधारों से वाहन खरीदना आसान होगा, जिससे मांग बढ़ेगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट भी इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बैंकिंग सेक्टर को भी 2026 में मजबूती मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर गोल्ड लोन, रिटेल लोन, एग्रीकल्चर लोन और एमएसएमई लोन सेगमेंट में अच्छी वृद्धि देखी जा सकती है। कम ब्याज दरें और बेहतर क्रेडिट डिमांड बैंकों की आय और मुनाफे को सहारा देंगी।
सरकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च का सीधा फायदा सीमेंट और मेटल सेक्टर को मिलने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल सीमेंट की मांग में 6-7 प्रतिशत और इस्पात की मांग में करीब 8 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इससे इन क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल सकता है।
हाल ही में जारी एक अन्य रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी दिसंबर 2026 तक 29,150 के स्तर को छू सकता है। इसका मतलब है कि निफ्टी साल 2026 में लगभग 12 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकता है। कम महंगाई और अनुकूल मौद्रिक नीतियों से मांग का माहौल बेहतर होने की उम्मीद है।
हालांकि रिपोर्ट में कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया गया है। ऊंचे मूल्यांकन, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की संभावित निकासी और अमेरिका में बढ़ती महंगाई व ब्याज दरें भारतीय बाजार के लिए चुनौती बन सकती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड