Silver Rate Today: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच गहराते राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। इस वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। आज देश के ज्यादातर बाजारों में चांदी 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में इसमें 9,200 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी छलांग देखने को मिली।
कीमतों में आई इस तेजी के बाद आज देश के विभिन्न सर्राफा बाजारों में चांदी 2,47,900 रुपये से लेकर 2,66,100 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करती नजर आई। राजधानी दिल्ली में चांदी 1,100 रुपये की मजबूती के साथ 2,48,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में चांदी 2,47,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। वहीं जयपुर, सूरत और पुणे में इसके दाम 2,48,200 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए। बेंगलुरु में चांदी 2,48,400 रुपये, जबकि पटना और भुवनेश्वर में 2,48,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
दक्षिण भारत के बाजारों में चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। हैदराबाद में चांदी 9,200 रुपये की तेजी के साथ 2,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई में आज भी देश में चांदी के सबसे ऊंचे भाव दर्ज किए गए, जहां यह चमकीली धातु 2,66,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
पिछले दस दिनों में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 28 दिसंबर को चेन्नई में चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। हालांकि, इस ऊंचाई पर मुनाफावसूली हावी हो गई और बीते सप्ताह कीमत करीब 20,000 रुपये गिरकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई। अब एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण चांदी की कीमतों में मजबूती लौट आई है।
टीएनवी फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ तारकेश्वर नाथ वैष्णव के अनुसार, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव के चलते वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी सुरक्षित निवेश के रूप में उभरकर सामने आए हैं। निवेशकों ने जोखिम से बचने के लिए इन कीमती धातुओं में जमकर निवेश किया है। इसके साथ ही, पिछले दो दिनों में लंदन सिल्वर मार्केट में चांदी की सप्लाई करीब 30 प्रतिशत तक घट गई है। इस कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 78.74 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव जल्द खत्म नहीं हुआ, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 90 से 95 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा और घरेलू कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड