Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिला। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और कारोबारियों की सक्रियता बढ़ गई है। आज सोने के भाव में 810 रुपये से लेकर 830 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई, जबकि चांदी दिल्ली में 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई।
आज की तेजी के बाद देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,38,230 रुपये से लेकर 1,38,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,26,710 रुपये से बढ़कर 1,26,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संकेतों और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने की कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है।
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,38,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,26,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,38,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,26,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,38,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,26,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता नजर आया। चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,26,710 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,38,280 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,26,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,38,380 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,26,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पटना में 24 कैरेट सोना 1,38,280 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,26,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। जयपुर में भी सोने के दाम लखनऊ के बराबर दर्ज किए गए।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज तेजी का माहौल बना रहा। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,38,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,26,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। भाव में उछाल आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,48,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में आई यह तेजी औद्योगिक मांग और निवेश बढ़ने का संकेत मानी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान