नए साल पर जेलेंस्की का संदेश, कहा- हमें युद्ध का अंत चाहिए, यूक्रेन का नहीं
खबर सार :-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया और कहा कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहता है। हालांकि, कोई ऐसा समझौता नहीं होना चाहिए जिससे देश का भविष्य खतरे में पड़ जाए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, शांति समझौता 90 प्रतिशत तैयार है। बचे हुए 10 प्रतिशत में ही सब कुछ है। यह शांति समझौता यूक्रेन और यूरोप का भाग्य तय करेगा।
खबर विस्तार : -
कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नए साल की पूर्व संध्या पर अपने देश को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहता है, लेकिन किसी भी हाल में कमजोर शांति समझौता स्वीकार नहीं करेगा। उनका कहना था कि ऐसा कोई समझौता नहीं होना चाहिए जिससे देश का भविष्य खतरे में पड़ जाए। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोहराया कि उन्हें भरोसा है कि रूस इस युद्ध में जीत हासिल करेगा।
युद्ध के कारण यूक्रेन के लोग बहुत थक चुके हैं
करीब 21 मिनट के अपने टीवी संबोधन में जेलेंस्की ने माना कि लगभग चार साल से चल रहे युद्ध के कारण यूक्रेन के लोग बहुत थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह समय अवधि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कई यूक्रेनी शहरों पर जर्मनी के कब्जे से भी ज्यादा लंबी रही है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि थकान का मतलब हार मान लेना नहीं है। उन्होंने कहा, "यूक्रेन शांति चाहता है, लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं। हम युद्ध का अंत चाहते हैं, यूक्रेन का अंत नहीं। अगर कोई सोचता है कि यूक्रेन थककर आत्मसमर्पण कर देगा, तो वह पूरी तरह गलत है।
कमजोर समझौतों पर किया गया साइन युद्ध को बढ़ावा देगा
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर किसी समझौते में मजबूत और भरोसेमंद सुरक्षा गारंटी नहीं होगी, तो वह शांति नहीं बल्कि युद्ध को और लंबा करेगा। उन्होंने कहा, "कमजोर समझौतों पर किया गया कोई भी साइन युद्ध को बढ़ावा देगा, जबकि मैं केवल मजबूत समझौते पर ही हस्ताक्षर करूंगा। जेलेंस्की ने बताया कि इस समय कूटनीतिक कोशिशें एक स्थायी और मजबूत शांति समझौते पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि हर बैठक, हर फोन कॉल और हर फैसला इसी मकसद से किया जा रहा है, ताकि लंबे समय तक टिकने वाली शांति मिल सके।
90 प्रतिशत तैयार है शांति समझौता
उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका की अगुवाई में हुई बातचीत अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, "शांति समझौता 90 प्रतिशत तैयार है। बचे हुए 10 प्रतिशत में सब कुछ है। यह शांति का भाग्य, यूक्रेन और यूरोप का भाग्य तय करेगा। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि अनसुलझे क्षेत्रीय मुद्दे अंतिम समझौते में मुख्य बाधा बने हुए हैं।
यूक्रेन के करीब 19 प्रतिशत इलाके पर कब्जा किए हुए है रूस
यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, रूस इस समय यूक्रेन के करीब 19 प्रतिशत इलाके पर कब्जा किए हुए है, जो ज्यादातर दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में है। रूस चाहता है कि यूक्रेन पूर्वी डोनबास क्षेत्र से पूरी तरह पीछे हट जाए, लेकिन जेलेंस्की ने इस मांग को खारिज कर दिया और इसे धोखा बताया। दूसरी ओर, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नए साल के मौके पर अपने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि रूस को जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने मोर्चे पर लड़ रहे सैनिकों को हीरो बताया और कहा कि रूस अपने लड़ाकों और कमांडरों पर विश्वास करता है और अंत में जीत हासिल करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अयोध्या से जनकपुरधाम जाएगी भारतीय रेल, सीमापार जिम्मेदारी नेपाल सरकार की
2026-11-05
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30