ऐतिहासिक यात्रा पर मोल्दोवा पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
खबर सार :-
President Droupadi Murmu Moldova visit: राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को तीन देशों के यूरोपीय दौरे के तहत मोल्दोवा पहुँचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली यात्रा है। उनका राष्ट्रपति माया सैंडू समेत वहाँ के शीर्ष नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।
खबर विस्तार : -
President Droupadi Murmu Moldova visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों मोल्दोवा,नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति सोमवार को अपने यूरोपीय दौरे के पहले चरण के तहत मोल्दोवा के चिसिनाउ पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली यात्रा है। ऐतिहासिक यात्रा पर मोल्दोवा पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू का डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री मिहाई पॉपसोई ने चिसिनाउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
राष्ट्रपति कार्यालय ने शेयर किया पोस्ट
राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की अपनी राजकीय यात्राओं के पहले चरण के लिए चिसिनाउ, मोल्दोवा पहुंचीं। चिसिनाउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर, मोल्दोवा गणराज्य के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री मिहाई पॉपसोई ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली यात्रा है।"
विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह मोल्दोवा-भारत संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगी। इसके अलावा, वह एक बिजनेस फोरम और भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत और मोल्दोवा के संबंध अच्छे और मैत्रीपूर्ण हैं। यह यात्रा एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी, जो दोनों देशों के संबंधों को एक बड़ी साझेदारी के स्तर पर ले जाएगी।
मोल्दोवा पूर्वी यूरोप का एक छोटा और भू-आबद्ध देश है। यह रणनीतिक रूप से पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व व दक्षिण में यूक्रेन के बीच स्थित है। मोल्दोवा में लगभग 2,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। जिनमें करीब 1,800 मेडिकल छात्र शामिल हैं। जिससे भारत इस पूर्वी यूरोपीय देश में विदेशी छात्रों के सबसे बड़े स्रोतों में से एक बन गया है।
21-22 जुलाई को नॉर्थ मैसेडोनिया जाएंगी राष्ट्रपति
गौरतलब है कि मोल्दोवा का दौरा राष्ट्रपति मुर्मू के तीन देशों के दौरे का पहला पड़ाव है, जिसके बाद वह हाई-लेवल मीटिंग्स के लिए नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया जाएंगी। यहां अपनी एक दिन की यात्रा पूरी करने के बाद, मुर्मू 21-22 जुलाई को नॉर्थ मैसेडोनिया जाएंगी। दक्षिण-पूर्व यूरोप के इस देश की यात्रा करने वाली वह पहली भारतीय राष्ट्रपति होंगी। अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में, वह रोमानिया के अपने समकक्ष निकुशोर डैन के निमंत्रण पर 23 से 25 जुलाई तक रोमानिया जाएंगी। यह तीन दशकों से भी ज़्यादा समय में किसी भारतीय राष्ट्रपति की दक्षिण-पूर्व यूरोपीय देश की पहली यात्रा होगी।
ये भी पढ़ेंः- अभिषेक बनर्जी को विदेश जाकर इलाज कराने की नहीं मिली अनुमति, हाईकोर्ट ने कहा-'पहले मेडिकल बोर्ड से कराएं जांच'
अन्य प्रमुख खबरें
-
'ISRO की शानदार उपलब्धि, भारत के गर्व के पल, GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग
2026-09-04
-
हूती विद्रोहियों का हमला, संघर्ष में 15 सैनिक-10 हूती लड़ाके मारे गए
2026-09-04
-
बेल्जियम बना भारत का साथिया, प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर पहुंचे नई दिल्ली
2026-09-03
-
आतंकवाद पर बेनकाब पाक, पीएम मोदी की एडिट फोटो किया पोस्ट
2026-09-02
-
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
2026-09-01
-
नेपाल त्रासदी: परिजनों को देने से पहले शवों का होगा डीएनए-पोस्टमॉर्टम
2026-09-01
-
ट्रंप ने किया फेडरल रिजर्व के ब्याज में वृद्धि की संभावना का विरोध
2026-09-01
-
Iran US War: ईरान ने जॉर्डन से UAE तक अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान यूरेनियम समझौता ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा
2026-08-31
-
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी
2026-08-30
-
नेपाल त्रासदी ! मृतकों की संख्या 734 हुई, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
2026-08-30
-
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो
2026-08-30
-
नेपाल से लौटे नागपुर, 106 में से 4 टूरिस्ट का दर्द छलका, कहा, सरकार ने बचा लिया
2026-08-29
-
नेपाल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 616 शव बरामद, सैकड़ों लापता
2026-08-29
-
Nepal Flood: भोटेकोशी में बढ़ा जलस्तर, त्रिशूली तट पर हाई अलर्ट जारी
2026-08-28