अफगानिस्तान का दावा, पाकिस्तान स्थित आईएसआईएस ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
खबर सार :-
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कथित आईएसआईएस से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।
खबर विस्तार : -
terrorist activities against Afghanistan अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कथित आईएसआईएस से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंगलवार रात ये हमले पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में स्थित उन ठिकानों पर किए गए, जहां से कथित तौर पर अफगानिस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की योजना बनाई जा रही थी।
मंत्रालय के अनुसार, बलूचिस्तान के पिशिन जिले के सरानन क्षेत्र स्थित एक संयुक्त आईएसआईएस केंद्र को निशाना बनाया गया। बयान में कहा गया कि यह अफगानिस्तान के नागरिकों के खिलाफ बम धमाकों और आतंकी गतिविधियों के संचालन एवं समन्वय का प्रमुख केंद्र था। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा के कंबर खेल क्षेत्र में एक अन्य केंद्र पर भी सफल हवाई हमला किया गया। वहीं चित्राल के शाह सलीम घाटी के गरम चश्मा क्षेत्र में स्थित एक संयुक्त दाएश ठिकाने और उससे जुड़े तत्वों को भी निशाना बनाया गया।
विध्वंसक गतिविधियों की योजना बनाई जा रही थी
मंत्रालय का दावा है कि इन केंद्रों से नागरिकों पर हमलों और अन्य विध्वंसक गतिविधियों की योजना बनाई जा रही थी। रक्षा मंत्रालय ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा कि इन हमलों में आईएसआईएस और उसके समर्थकों को भारी जनहानि और आर्थिक नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय का यह भी दावा है कि हमले पूरी सटीकता के साथ केवल निर्धारित सैन्य लक्ष्यों पर किए गए और इनमें किसी भी नागरिक की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।
मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अफगानिस्तान की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी ठिकाने को भविष्य में भी निशाना बनाया जाएगा। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात ड्रोन को मार गिराने की पुष्टि की। दावा किया कि अफगानिस्तान की सीमा से बलूचिस्तान में चार साधारण रुडिमेंटरीद्ध ड्रोन भेजे गएए जिन्हें पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते पहचानकर मार गिराया।
सेना के जनसंपर्क विभाग के अनुसार ये ड्रोन अफगान तालिबान शासन की ओर से उन आतंकी संगठनों को समर्थन और संरक्षण देने की नीति का हिस्सा थे जो अफगानिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से सक्रिय हैं।
वहीं मंगलवार देर रात पेशावर के बाहरी क्षेत्र में भी संदिग्ध ड्रोन हमले की खबर है। प्रमुख पाकिस्तानी दैनिक डॉन के अनुसार, इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
163 लोगों के घायल होने का दावा किया गया
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के पक्तियाए पक्तिका और कुनार प्रांतों में किए गए हवाई हमलों में 36 नागरिकों जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, के मारे जाने तथा 163 अन्य के घायल होने का दावा किया गया था। इसके बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल स्थित पाकिस्तान दूतावास के प्रभारी को तलब कर अफगान हवाई क्षेत्र के कथित उल्लंघन और कुनार पक्तिया तथा पक्तिका में नागरिक घरों पर बमबारी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। अफगान विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून मानवीय कानून और किसी संप्रभु राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30
-
सुपर इंटेलिजेंस के लिए सुरक्षा उपायों पर एक मंच पर आईं टेक कंपनियां
2026-09-30
-
AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करेंगेःTrump
2026-09-30
-
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश कर रहा अमेरिका, पता बताने वाले को दस करोड़ का इनाम
2026-09-29
-
अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के लिए मिसाइल उत्पादन का दिया कॉन्ट्रैक्ट
2026-09-29
-
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump
2026-09-29
-
नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 लोगों की मौत, राहत जारी
2026-09-28
-
बांग्लादेश में बढ़ रहा खसरे का प्रकोप, 24 घंटों में 9 बच्चों की मौत
2026-09-28
-
मेक्सिको में ‘पोलो’ तूफान की चेतावनी, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा
2026-09-28
-
भारतीय आसमान में जुट रही हैं सात देशों की वायु सेनाएं, अब होगा हवाई शक्ति का प्रदर्शन
2026-09-27
-
भारत के साथ युद्ध अभ्यास के लिए उत्साहित है फ्रांस, बोला. भारतीय राफेल के साथ मजा आएगा
2026-09-26
-
एक आतंकवादी देश कहकर, विदेश मंत्री जयशंकर ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद
2026-09-25
-
अमेरिका में पेश किया गया ग्रीन कार्ड की व्यवस्था में बदलाव वाला बिल
2026-09-25
-
उत्तर कोरिया ने किया उन्नत 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण
2026-09-24
-
व्हाइट हाउस में होगी डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात
2026-09-24