Nigerian वायुसेना का एटीआर-42 विमान क्रैश, 32 dead, राष्ट्रीय शोक की घोषणा
खबर सार :-
नाइजीरियाई वायुसेना का एटीआर-42 विमान क्रैश होने से 32 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। Nigerian सैन्य विमान बेनिन से लागोस जाते समय हादसे का शिकार हुआ है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, Nigerian वायुसेना (एनएएफ) का एटीआर-42 plane रविवार को हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में 32 dead की जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार, ओंडो स्टेट के इग्बोकोडा इलाके में विमान हादसे का शिकार हुआ है। इसमें सात क्रू सदस्यों समेत कुल 32 लोग थे। विमान के हादसे की जानकारी मिलते ही दुनियाभर की संवेदनाएं दी जा रही हैं।
इस संबंध में लंदन के टेलीविजन नेटवर्क ओमेगा टीवी यूके ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, ओंडो राज्य में सैन्य विमान दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बाद नाइजीरिया ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। हादसे में दुखी राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आदेश दिया है कि Nigerian ध्वज को तीन दिन के लिए आधा झुका दिया जाए। उनके इस आदेश के साथ ही राष्ट्रीय शोक जारी कर दी गई है।
विमान बेनिन से लागोस के लिए निकला था
न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया ने भी इस संबंध में एक रिपोर्ट बनाई है। इसके अनुसार, एनएएफ मुख्यालय में जनसंपर्क और सूचना निदेशक, एयर कमोडोर एहिमेन एजोडेम ने बताया कि विमान बेनिन से लागोस के लिए निकला था। इसकी यह नियमित उड़ान थी। अपने मिशन के दौरान ही यह हादसे का शिका हो गया। Nigerian के एविएशन और एयरोस्पेस डेवलपमेंट मंत्री फेस्टस केयामो ने भी हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि हादसा में 32 लोगों की जान गई है। दुख जताते हुए कहा कि सरकार उन सभी लोगों की दुख की घड़ी में साथ है, जिन्होंने परिवार के सदस्य को खोया है।
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का विमान से संपर्क टूट गया
मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि एनजीआर 931 टेल नंबर वाला विमान बेनिन से लागोस जा रहा था। सुबह करीब 9ः13 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का विमान से संपर्क टूट गया, जिसके बाद वह लापता हो गया। घटना में अक्सर जो होता है, रेडियो के जरिए विमान से दोबारा संपर्क करने की कोशिशें की गईं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंत्री ने दुखी मन से कहा घटना की पुष्टि कर दी गई है। शुरूआती दौर में कह पाना मुश्किल रहा, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि विमान इग्बोकोडा में नेवल बेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान का मलबा भी मिल गया ह।
जानकारी पाकर टीमें सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में निकली हुई हैं। इधर न्यूज एजेंसी ऑफ Nigerian की ओर से कहा जा रहा है कि सैन्य विमान एनजीआर 931 के दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। नाइजीरिया के रक्षा मंत्री जनरल क्रिस्टोफर मूसा ने सशस्त्र बलों के जवानों को ले जा रहे सैन्य विमान हादसाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताया है। मूसा ने जो बयान दिया है, उसके अनुसार सोमवार को उन अधिकारियों और वायुसेना कर्मियों की जान चली गई, जो देश की सेवा करते हुए नियमित उड़ान मिशन पर थे। संयुक्त बयानों में कहा जा रहा है कि यह हादसा बहुत दुखद है। इस विमान में बहादुर सैनिक और अधिकारी बैठे थे। उन अधिकारियों और वायुसेना कर्मियों की जान चली गई।
थम नहीं रहे हैं विमान हादसे
विमान का यह हादसा कोई पहली बार का नहीं है। कई हादसे दो माह में हुए हैं। किसी में जनहानि बचा ली गई। पिछले दिन भी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हालांकि यह चिंताजनक बात भी है। यदि विमानों की यात्राएं इतनी जानलेवा बन रही हैं। लगातार हादसे हो रहे हैं। बहादुर जवानों को खोना सिर्फ सेना के शीर्ष नेतृत्व और उनके साथियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे Nigerian के लिए दुखी कर देने वाला है। इन plane की तमाम तरह से निगरानी की जाती है। इसके बाद भी हादसे का शिकार होे रहे। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस होना चाहिए।
चर्चा के जरिए बिना कोई राय थोपे एक सफल वे तलाशना चाहिए। इतनी जल्दी विमान क्रैश न हों। इस दिशा में जबरदस्त पहल करना चाहिए। न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया के अनुसार, plane हादसे की परिस्थितियों और इसके कारणों का पता लगाने के लिए पूरी जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, सैन्य विमानन इकाइयों में उड़ान और ऑपरेशनल सुरक्षा के नियमों को और मजबूत किया जाएगा। इससे हादसों को कम करने मेें मदद मिलने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Indian Navy: नौसेना को मिलेगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, समुद्र में बढ़ेगी लंबे अभियानों की क्षमता
अन्य प्रमुख खबरें
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12
-
होर्मुज स्ट्रेट पर तेल टैंकर में लगी आग, ईरान अमेरिका पर बना रहा दबाव
2026-11-11
-
बांग्लादेश में हिंसा तेज, उपद्रवियों ने बस जलाया; चालक की मौत
2026-11-11
-
अयोध्या से जनकपुरधाम जाएगी भारतीय रेल, सीमापार जिम्मेदारी नेपाल सरकार की
2026-11-05
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02