International Yoga Day 2026: 14,000 फीट की ऊंचाई से समुद्र की गहराई तक, सेना के जवानों ने किया योगाभ्यास

खबर सार :-
International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कर्मियों ने समुद्र की गहराइयों में योग करके सभी को प्रेरित किया। इतने मुश्किल हालात में योग आसन करने से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।
International Yoga Day 2026: 14,000 फीट की ऊंचाई से समुद्र की गहराई तक, सेना के जवानों ने किया योगाभ्यास
खबर विस्तार : -

International Yoga Day 2026: भारत समेत दुनिया भर में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' को  "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग'' (Yoga For Healthy Ageing) थीम के तहत मनाया जा रहा है। इसमें शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर ज़ोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग कर रहे हैं। वहीं देशभर में जगह-जगह योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

International Yoga Day 2026: 14,000 फ़ीट की ऊंचाई जवानों से किया योग

इस मौके पर भारतीय नौसेना और केंद्रीय बलों ने योग करके योग दिवस मनाया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 14,000 फ़ीट की ऊंचाई पर योग का अभ्यास करके 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। ITBP की 47वीं बटालियन के 'हिमवीरों' ने लेह-लद्दाख में पैंगोंग त्सो के किनारे योग किया और फ़िटनेस, सहनशक्ति और आंतरिक शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए योग का अभ्यास किया। योग सीमाओं से परे है और एक स्वस्थ दुनिया के लिए सहनशक्ति, आंतरिक मज़बूती और सर्वांगीण भलाई को बढ़ावा देता है।

समुद्र की गहराइयों में नौसेना के जवानों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर, भारतीय नौसेना के पनडुब्बी कर्मियों ने अनोखे अंदाज़ में योग करके देश को प्रेरित किया। समुद्र की गहराइयों में तैनात नौसेना कर्मियों ने कई तरह के आसन किए और यह संदेश दिया कि योग सिर्फ़ एक शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने का एक असरदार ज़रिया भी है। इस अनोखी पहल ने लोगों का ध्यान खींचा है और सोशल मीडिया पर इसकी काफ़ी चर्चा हो रही है। 

International Yoga day 2026

पनडुब्बियों के अंदर सीमित जगह और काम की खास परिस्थितियों के बावजूद, वहां मौजूद लोगों ने अनुशासन और लगन के साथ योग का अभ्यास किया। तस्वीरों और वीडियो में नाविकों को योग के अलग-अलग आसन करते हुए देखा गया। यह नज़ारा न सिर्फ़ प्रेरणादायक था, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि योग का अभ्यास किसी भी परिस्थिति में किया जा सकता है और इसके फ़ायदे हर किसी तक पहुंच सकते हैं। समुद्र की गहराइयों में योग का यह प्रदर्शन इस बात का प्रतीक है कि योग जीवन के हर क्षेत्र और हर परिस्थिति में उपयोगी है।

International Yoga Day 2026: इस साल क्या है योग की थीम

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम  Yoga For Healthy Ageing यानी स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है। इस थीम का मकसद जीवन भर शारीरिक और मानसिक सेहत बनाए रखने के लिए योग को अपनाने के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना के जवानों ने मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हालात में भी योग का महत्व दिखाया।

 

अन्य प्रमुख खबरें