प्रयागराज से यूपी के युवाओं की आवाज बने राहुल गांधी
खबर सार :-
प्रयागराज, केपी कॉलेज मैदान में शनिवार की शाम राहुल गांधी छह बजे के करीब ‘छात्रों की आवाज’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के छात्रों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि एआई बनता है तो आपके डेटा के आधार पर। राहुल ने कहा कि एआई से डेटा नहीं बन सकता। उन्होंने कई युवकों से संवाद भी किया।
खबर विस्तार : -
प्रयागराज : केपी कॉलेज मैदान में राहुल गांधी ने कहा कि आखिरी होप कारपोरेट बचा था, वह भी छीन लिया। राहुल ने कहा कि सिस्टम ने उलझाया। इस दौरान निजी कंपनियों पर भी युवकों के साथ के व्यवहार पर अपनी राय दी। पदाधिकारियों ने दावा किया कि दो लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिस पंडाल को यहां लगाया गया था, उस पर दो करोड़ रूपये खर्च किए गए। इसी जगह पर राहुल ने युवकों से कहा कि आपको सर्टिफिकेट मिल गया। यह आपको रोजगार नहीं देता। हजार में 15 से कम को रोजगार मिलता। यह 21 वीे सदी का नशा है। उन्होंने कहा कि अडानी और अंबानी जैसे को काम दे दिया। प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को भव्य बनाने में पार्टी जुटी रही है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी बुलाए गए थे।
एयरपोर्ट से सीधे ऐतिहासिक स्वराज भवन गए
कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में आने वाले छात्रों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था भी की गई थी। राहुल गांधी शनिवार दोपहर बाद प्रयागराज पहुंच गए थे। एयरपोर्ट से वे सीधे ऐतिहासिक स्वराज भवन गए। वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वराज भवन नेहरू-गांधी परिवार और देश के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों है। इसी भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। कार्यक्रम को लेकर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी लगाए थे। जिनमें ‘नौकरी नहीं तो सत्ता नहीं’ जैसे नारे लिखे गए थे।
यह कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा
प्रयागराज के वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर वाष्र्णेय ने कहा कि राहुल गांधी का छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना एक अहम कदम है। राहुल गांधी ने इस संवाद के दौरान छात्रों की समस्याओं को सुना और उन्हें मजबूती से उठाने का वादा किया। उनके अनुसार यह कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहता है। कार्यक्रम में बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां और नीट जैसे मुद्दे उठाए गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा राहुल गांधी लगातार युवाओं की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए सरकार उनके कार्यक्रमों से घबराई हुई है।
यह भी पढ़ें : कंगना का राहुल गांधी पर वार, कहा, हमारे जेनजी बड़ी तकलीफ में, वहां क्यों नहीं जा रहे राहुल गांधी
अन्य प्रमुख खबरें
-
New Delhi : देश के लिए बड़ी चुनौती है नशा: Amit Shah
2026-09-22
-
विजयवर्गीय ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा-कांग्रेस के नेताओं ने अलग तरीके से पेश किया
2026-09-22
-
यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान
2026-09-22
-
Meerut : अब भारत के पास अपनी पहचान है : CM Yogi
2026-09-21
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21
-
महाराष्ट्र में सूखे मेवे पर सियासत तेज, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
2026-09-21
-
सीएम ने लिखा पत्र, उत्तर प्रदेश को उत्सव प्रदेश में बदला, आर्थिक रूप से मजबूत किया
2026-09-21
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत पटना से काशी तक निकाली गई कार रैली
2026-09-20
-
पंजाब को नशामुक्त बनाकर विकसित राज्य बनाएगी भाजपाः अर्जुन राम मेघवाल
2026-09-20
-
ओवैसी ने किया अखिलेश पर पलटवार, विपक्ष को दिया बड़ा ऑफर
2026-09-20
-
कोलकाता में राजनीतिक रंजिश के चलते तोड़फोड़, टीएमसी के पूर्व विधायक से अभद्रता
2026-09-20
-
आजम के समर्थन में सपा, जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण नोटिस रद्द करने की मांग
2026-09-20
-
निर्वाचन आयोग ने भेजा अरविंद केजरीवाल को नोटिस
2026-09-19
-
DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में ABVP ने लहराया परचम
2026-09-19
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19