नगर विकास मंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, महापौर ने लगाया पौधा
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने आज राजधानी लखनऊ में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भाजपा के अभियान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सफाई के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया।
खबर विस्तार : -
लखनऊः स्वच्छ भारत दिवस एवं गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मुंशी पुलिया स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नगर विकास एवं ऊर्जा एके शर्मा एवं महापौर सुषमा खर्कवाल ने भाग लिया। इस दौरान कारगिल शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई और इसके बाद माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह भी पढ़ें : पुतिन को भारतीय पीएम के यूक्रेन से सुलह के सुझाव स्वीकार्य : कहा, मोदी के सुझाव हैं मंजूर
गांधी जयंती पर अभियान में मंत्री ने लिया हिस्सा
इसके बाद शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सफाई करने वालों की संख्या काफी थी, जबकि झाड़ू की कमी पड़ गई। बहरहाल, मंत्री नगर विकास ने भी एक झाड़ू अपने हाथ में लिया। एक को महापौर ने थामा। मंत्री एके शर्मा एवं महापौर सुषमा खर्कवाल ने पार्क में झाड़ू लगाकर श्रमदान शुरू किया तो कार्यकर्ताआंे की संख्या काफी हो गई। इसी बीच तय किया गया कि अभी सफाई के साथ अभियान में पौधे भी लगाए जाने हैं।
पानी, पौधे और खाद की व्यवस्था पहले से ही थी। इसके साथ ही पार्क परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाए और अभियान का गवाह बने। इसी टीम के साथ मोबाइल पर फोटो और वीडियो बनाने का सिलसिला चलता रहा। पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, नगर आयुक्त गौरव कुमार, क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा अवध क्षेत्र संतोष श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, जोनल अधिकारी जोन 7 विकास सिंह, नगर निगम के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और अभियान में हिस्सा लिया। झाड़ू लगाई। पौधे लगाए।
शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव को किया नमन
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री शर्मा ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा रहेगा। गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। उधर कारगिल शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि देश उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा। इस क्षेत्र मेें कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था देखी गई। नगर विकास मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत दिवस हमें स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है।
श्रमदान करना सफाई के प्रति है हमारी निष्ठा
महापौर ने कहा कि शहर की सफाई और हरियाली बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहीद की प्रतिमा की साफ-सफाई करना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रमदान करना हमारी निष्ठा है। देश के वीर सपूत के प्रति सम्मान हमारी देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत दिवस और गांधी जयंती हमें स्वच्छता एवं सेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
हरियाली के प्रति नागरिक निभाएं जिम्मेदारी
शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए लखनऊ के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके लिए केवल नगर निगम के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। पौधरोपण के साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान के बाद शहर में कई प्रमुख स्थानों पर पौधे लगाए गए। इनकी उचित देखभाल की व्यवस्था नहीं की गई। अभियान की सफलता तभी सार्थक मानी जाएगी, जबकि सफाई और पौधों की देखभाल निरंतर की जाए।
यह भी पढ़ें : न्यूयॉर्क में मुस्कुराए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, पाकिस्तानी पत्रकार को दिया करारा जवाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03