नगर निगम कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट को मंजूरी, 3,740.34 करोड़ की आय और 3,739.56 करोड़ व्यय का प्रावधान

खबर सार :-

नगर निगम कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट को मंजूरी दे दी गई हैं। इसमें 3,740.34 करोड़ की आय और 3,739.56 करोड़ व्यय का लक्ष्य रखा गया है।
lucknow : नगर निगम कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट को मंजूरी, सफाई और सड़क पर जोर

खबर विस्तार : -

लखनऊ, नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में लखनऊ के पुनरीक्षित बजट वर्ष 2026-27 को कार्यकारिणी द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसमें 3,740.34 करोड़ की आय और 3,739.56 करोड़ के व्यय का लक्ष्य रखा गया है। इस बार भी सड़क, स्वच्छता और अवस्थापना कार्यों पर जोर रहेगा। महापौर ने भी सफाई, सड़क आदि पर जोर देने की बात की है।

 आय और व्यय के परस्परित समायोजन उपरांत रुपये 157972.32 लाख के अंतिम अवशेष के साथ कार्यकारिणी ने पुनरीक्षित बजट को पास किया है। यह बजट तीन प्रमुख भागों राजस्व लेखा, पूजी लेखा, और उच्चन्त लेखा में विभाजित है। पुनरीक्षित बजट में राजस्व आय 2,600.34 करोड़ तथा राजस्व व्यय 2,599.56 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। पूंजीगत आय और पूंजीगत व्यय दोनों के लिए 1,106 करोड़ को प्रावधान में शामिल किया गया है।

इस बार सदस्यों की राय सुनने के बाद कार्यकारिणी द्वारा पुनरीक्षित बजट को पारित किया गया। बैठक का स्थान बदला रहा। बैठक सीएम ग्रिड योजना के लिए 300 करोड़, 15वें वित्त आयोग के लिए 175 करोड़ तथा 16वें वित्त आयोग के लिए 250 करोड़ सहित विभिन्न योजनाओं के लिए प्रावधान किया गया है। 

यह भी पढ़ें :अनूपपुरः बप्पा की विदाई में छलक पड़े आंसू, बारिश में भी कम नहीं पड़ा उत्साह

भवन निर्माण सहित विभिन्न कार्य शामिल किया 

पुनरीक्षित बजट में सार्वजनिक निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए करीब 1,319 करोड़ का प्रावधान है। इसके अंतर्गत सड़क एवं मार्गों की मरम्मत, निर्माण, अवस्थापना संबंधी कार्यों, भवन निर्माण सहित विभिन्न कार्यों को शामिल किया गया है। निगम की कोशिश रहेगी कि स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 585 करोड़ से अधिक का लक्ष्य है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल निकासी, सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित मदों में कुल करीब 585.05 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, केंद्रीय कार्यशाला तथा अन्य संबंधित मदें का उल्लेख किया गया है।

कार्यकारिणी ने जलकल के बजट को स्वीकृति दी

स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, पार्कों, विद्यालयों, पेंशन, डिजिटलीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए भी बजट में धनराशि का प्रावधान किया गया है। जलकल विभाग ने भी अपना वर्ष 2026-27 का बजट कार्यकारिणी के सामने रखा। विभाग ने बताया कि जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था के संचालन के लिए ऑनलाइन बिलिंग, नई मांगों का सृजन और बेहतर वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यकारिणी ने जलकल विभाग के बजट को भी स्वीकृति दी।

निगम को राजस्व आय 352.013 करोड़, पूँजी आय 120.300 करोड़, कुल आयः 472.313 करोड़ का लक्ष्य है। इसमें राजस्व व्यय 307.030, करोड़, पूँजी व्यय 176.420 करोड़ एवं कुल व्यय 483.450 करोड़ का लक्ष्य है। इसी तरह गृहकर से 811 करोड़ की आय का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम के अपने पुनरीक्षित बजट में नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जोर उसके अपने श्रोतों पर रहा है। इन विभिन्न स्रोतों में गृहकर को शामिल किया गया है। इसमें निगम की अपनी संपत्तियां हैं।

निगम की संपत्तियों से संबंधित आय का जिक्र किया

यूजर चार्ज से भी अच्छी रकम बनाएगा। इसमें गृहकर से 811 करोड़, राज्य वित्त आयोग से 1,126 करोड़, विज्ञापन शुल्क से 16 करोड़, यूजर चार्ज से 100 करोड़ तथा नगर निगम की संपत्तियों से संबंधित आय के लिए भी प्रावधान किया गया है।  नगर निगम लखनऊ की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को भरवारा स्थित एसटीपी प्लांट के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। मीटिंग हाल में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, नगर आयुक्त गौरव कुमार,  कार्यकारिणी सदस्य, सभी विभागों के अध्यक्ष, जोनल अधिकारी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें :राज्यसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी चली दांव, दो प्रत्याशियों के लिए कराया नामांकन

अन्य प्रमुख खबरें