तेलंगाना विधानसभा गेट पर भिड़े बीआरएस विधायक और पुलिस, केटीआर समेत कई नेता हिरासत में
खबर सार :-
मानसून सत्र के पहले दिन ही सोमवार को तेलंगाना विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर सियासत सरमा गई। यहां पुलिस से मारपीट, नेताओं से अभद्रता के साथ ही महिलाओं के कपड़े फाड़ने के आरोप हैं।
खबर विस्तार : -
हैदराबाद : मानसून सत्र के पहले दिन ही सोमवार को तेलंगाना विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार हंगामा और सियासत चरम पर रही। हंगामा इस तरह बढ़ा कि पुलिस से हाथापाई हो गई। बीआरएस पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस ने अभद्रता की है। के.टी. रामा राव, जगदीश रेड्डी और सुनीता रेड्डी को चोट लगने की शिकायत रही। हाथापाई के दौरान पूर्व मंत्री और विधानसभा में बीआरएस के डिप्टी लीडर हरीश राव गिर पड़े।
पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया। विधायक सुनीता रेड्डी रोते हुए देखी गईं। इससे भी बड़ा मामला यह रहा कि आरोपों में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों ने सुनीता रेड्डी की साड़ी फाड़ दी। उनको अपमानित किया गया। बाद में मामला काफी बढने लगा। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
बीआरएस नेताओं का हंगामा काफी देर तक चला
इसके चलते कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। बीआरएस नेताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा काफी देर चला। काफी देर तक समझया गया लेकिन, नतीजा सिफर रहा। इसलिए पुलिस ने केटी रामा राव, टी. हरीश राव और अन्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस की ओर से बीआरएस के एमएलए और एमएलसी को अंदर जाने से रोक दिया गया था। यह लोग राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इनका कहना था कि सरकार ने काम पूरा नहीं किया।
अधूरे वादों के विरोध में नारे लिखी टीशर्ट इन नेताओं ने पहनी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि टी-शर्ट पहनकर विधानसभा में जाने की इजाजत नहीं है। इस बात पर विधायकों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। आखिरकार पुलिस से हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने के.टी. रामा राव को जबरन गाड़ी में बैठाया। इसके विरोध में बीआरएस के विधायक तलसानी श्रीनिवास यादव, सबिता इंद्रा रेड्डी, सुनीता रेड्डी, कोवा लक्ष्मी और माधवराम कृष्णा राव ने अपने साथी बीआरएस विधायकों के साथ पुलिस की ज्यादती के विरोध में विधानसभा गेट पर धरना शुरू कर दिया।
हंगामे के बीच पूर्व मंत्री जगदीश रेड्डी बेहोश हो गए
के.टी. रामा राव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने वादों को पूरा नहीं किया। सरकार ने समाज के सभी वर्गों के साथ धोखा किया है। आरोप है कि सरकार 420 वादों, छह गारंटियों और 13 घोषणाओं में से किसी को भी पूरा करने में नाकाम रही है। यह मामला और बड़ा बताया जा रहा है। बीआरएस का कहना कि पुलिसकर्मियों ने पूर्व मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के बाल खींचे और उनसे बदसलूकी की। हाथापाई के दौरान हंगामे के बीच पूर्व मंत्री जगदीश रेड्डी बेहोश हो गए।
इसी बीच के.टी. रामा राव और हरीश राव ने विरोध जताने के लिए अपनी टी-शर्ट उतार दी। यह लोग बनियान में आ गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने टी शर्ट उतार कर विरोध कर रहे विधायकों को जबरन उठाया और वहां से ले गए। बीआरएस प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने हरीश राव के साथ बुरा बर्ताव किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अलोकतांत्रिक व्यवहार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने विपक्ष के नेता के साथ अभद्रता की। सत्तापक्ष पर बीआरएस नेताओं का आरोप है कि सवाल पूछे जाने के डर से रेवंत रेड्डी सरकार ने पुलिस को छूट दे रखी है। साथ ही कहा कि सरकार बात दबाने के लिए मारपीट और गिरफ्तारी का सहारा ले रही है।
सरकार को घेरने के लिए राज्य में प्रदर्शन की रणनीति
पूर्व मंत्री ने अपनी बात मीडिया के सामनेे रखी और कहा कि वे तो बस 2023 के चुनावों के दौरान किए गए वादों पर सवाल उठा रहे थे। यहीं से सरकारी रवैया नजर आने लगा था। बहरहाल, अब विपक्ष लामबंद हो रहा है। के.टी. रामा राव, हरीश राव और पार्टी के दूसरे नेता पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे हुए हैं। सरकार को घेरने के लिए पूरे राज्य में प्रदर्शन की रणनीति बना रहे हैैं। सभी अपने और समर्थित विधायकों को सत्र में जाने के लिए रोका गया है। के.टी. रामा राव ने पुलिस के व्यवहार को लेकर सरकार पर गुस्सा जाहिर किया।
यह भी पढ़ें : लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सोनभद्र के वकीलों की आपात बैठक, कार्रवाई की उठी मांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07
-
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, बोलने का मौका न मिलने पर वॉकआउट
2026-09-07
-
राजस्थान निकाय चुनाव: ओवैसी-बेनीवाल की संयुक्त रैली, राजनीतिक हलचल तेज
2026-09-07
-
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, बीजेपी ने कसा तंज
2026-09-06
-
राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने मांगा लोगों से समर्थन
2026-09-06
-
यूपी में 2027 की चुनावी तैयारी हुई तेज, विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
2026-09-06
-
डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
2026-09-06
-
‘पाठशाला पुकारे’ अभियानः ओम प्रकाश राजभर ने बोला अखिलेश यादव पर हमला
2026-09-05
-
‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR
2026-09-05
-
किसान कर्ज माफी पर सियासत तेज, कर्ज माफी और राहत की मांग
2026-09-05
-
बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर निर्माताओं को मिलेगी 30 प्रतिशत सब्सिडी
2026-09-04
-
पश्चिम बंगाल में 25 करोड़ का फिल्म सेंटर बनवाने में मिथुन चक्रवर्ती रहेंगे सरकारी सलाहकार
2026-09-04
-
Jantar Mantar CJP Protest: सीजेपी नेताओं ने दिल्ली पुलिस की एक्शन की मांग
2026-09-04
-
अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, जौहर सीन वाला बयान है कारण
2026-09-04
-
भाजपा पर बरस रहे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-03