रामपुरः रामपुर की तहसील मिलक शाहबाद विधानसभा की ग्राम पंचायत क्रिमचा के खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू जाटव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
हंसराज जाटव ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान दिया, लेकिन आजादी के बाद पिछली सरकारों ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जो मिलना चाहिए था। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचतीर्थ बनवाया, मध्य प्रदेश के मऊ में भव्य स्मारक बनवाया है। अब संविधान दिवस मनाया जाने लगा है। शुकतीर्थ के सनातन इतिहास को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी मत, धर्म और संप्रदाय इतना पुराना नहीं है।
हंसराज पप्पू जाटव ने कहा कि इंग्लैंड सरकार लंदन में जिस भवन में बाबा साहब ने पढ़ाई की थी, उसे बेचना चाहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भवन खरीदकर भव्य स्मारक बनवाया, छात्रावास और छात्रवृत्ति की व्यवस्था की। दिल्ली में सांस्कृतिक केंद्र बनाया गया, नागपुर में बाबा साहब की दीक्षा स्थली पर स्मारक बनाया गया, पहले भी सरकारें आईं, लेकिन किसी ने बाबा साहब की महिमा के अनुरूप काम नहीं किया। वर्ष 2015 तक किसी भी देश की सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए बाबा साहब के नाम पर समारोह आयोजित नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का काम किया है।
हंसराज पप्पू जाटव ने कहा कि दिव्य संतों ने समाज को रास्ता दिखाया। यह एकता का मार्ग है। यह समाज को जोड़ने का मार्ग है, यह मार्ग कैराना मूल और कांधला की घटना नहीं होने देता, सुरक्षा और संरक्षण की गारंटी देता है, उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है, अच्छी और बुरी परिस्थितियों में लड़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह लोधी, कपिल गुप्ता, दीपक चंद्रा, सुनील कुमार चौहान, भरत सिंह, प्रवेश वाल्मीकि, प्रदीप जाटव, अरुण कुमार लोधी, हर्षवरूप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत