शाहबाज़ खान वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय एक निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। वर्तमान में वे इंडिया पब्लिक खबर में रामपुर जिला संवाददाता तथा ग्रामीण आंचलीय पत्रकार एसोसिएशन, रामपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, आर्थिक एवं जनहित के मुद्दों की फील्ड रिपोर्टिंग में उन्हें 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के उत्कृष्ट कवरेज के लिए उन्हें जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए हैं। समाज सेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अनेक सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों ने उन्हें सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो और मेडल से सम्मानित किया है।