रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें रामपुर जिले की समस्याओं से अवगत कराया तथा रामपुर जिले की तहसील स्वार, तहसील शाहाबाद और सैदनगर ब्लॉक को लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़कर उत्तराखंड के लिए नया मार्ग बनाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा।
भारत में आधुनिक सड़कों और एक्सप्रेसवे को पिछड़े क्षेत्रों से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और आम जनता को अपार जन सुविधाएं मिल सकें। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने संसद में अपने संबोधन के दौरान उल्लेख किया था कि रामपुर जिला ऐतिहासिक और राष्ट्रीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि यह आजादी के बाद भारत में शामिल होने वाला पहला जिला था, लेकिन दुर्भाग्य से आज भी तहसील स्वार और तहसील शाहाबाद और सैदनगर ब्लॉक बुनियादी विकास सुविधाओं से वंचित हैं।
अतः सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गठकरी से मांग की है कि यदि हमारे रामपुर जिले को लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए उत्तराखंड के लिए एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाए तो रामपुर जिले की तहसील स्वार व तहसील शाहबाद तथा ब्लॉक सैदनगर के लोगों को यातायात में सुधार होने से जन सुविधाएं मिलेंगी तथा रामपुर जिले का आर्थिक विकास होगा तथा रामपुर जिले के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट ने दी।
अन्य प्रमुख खबरें
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत
शांतनु पर कसा ईडी का शिकंजा, लुकआउट नोटिस जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी