पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती को बनाएंगे सरकारी सांस्कृतिक सलाहकार
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल में एक न्यू टाउन विकसित किया जाएगा। इसमें करीब 25 करोड़ रुपए खर्च कर एक फिल्म सेंटर बनाया जाना है। यह फिल्म अभिनेता मिथुन की देखरेख में बनाया जाएगा।
खबर विस्तार : -
मुंबई: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को यह ऐलान किया है कि वह दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का नया सांस्कृतिक सलाहकार बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके की न्यू टाउन में की। यहां उत्तम कुमार फिल्म सेंटर का शिलान्यास होना था। मुख्यमंत्री सुवेंदु ने फिल्म और संस्कृति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की। उन्होंने साफ कर दिया कि राज्य सरकार फिल्म जगत के कार्याें में जरूरी मामलों पर ही हस्तक्षेप करेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु ने उनको सरकारी सांस्कृतिक सलाहकार बनाने की घोषणा की है।
25 करोड़ रुपए खर्च कर बनाएंगे फिल्म सेंटर
पश्चिम बंगाल में न्यू टाउन विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म सेंटर पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सीएम ने खर्च होने वाले धन के बारे में बताया कि इसके लिए राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग से पहले ही मंजूरी ली जा चुकी है। जिस उत्तम कुमार फिल्म सेंटर तैयार करने की योजना पर काम चल रहा है, वह ज्यादा भिन्न नहीं होगा। मुख्यमंत्री खुद कह चुके हैं कि कोलकाता के सेंट्रल इलाके में मौजूद नंदन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर ही इसको भी तैयार किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः अधिकारियों के इस्तीफे पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, केंद्र से मांगा जवाब
इस सेंटर के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को तीन सेक्शन में बांटा जाएगा। इसमें फिल्मों की स्क्रीनिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं आधुनिक तकनीक से जुड़ी सभी जरूरतें पूरी की जाएंगी। इस काम काम को पूरा करने के लिए विशेषज्ञों से मदद ली जाएगी। बंगाली फिल्म जगत से जुड़े विशेषज्ञ सेंटर के डिजाइन को अंतिम रूप देंगे। इस योजना पर जिस तरह से सीएम का बयान रहा है, उससे यही साबित होता है कि पूरा मंथन तो पहले हो चुका है।
दखलंदाजी न करने की सीएम ने दी चेतावनी
सरकार बजट देगी और बाद में काम देखेगी, बीच में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेगी। फिल्मी दुनिया या इस लाइन का व्यक्ति अपना अनुभव यहां लगाएगा, इस सेक्टर से जुड़े हुए लोग अपने तरीके से काम के लिए स्वतंत्र हैं। सुवेंद्र ने कहा है कि सरकार का काम जरूरी सहयोग और सुविधाएं देना है। अपने अधिकारियों की ओर इशारा भी कर दिया और चेतावनी भी दे दी है। सख्त अंदाज में कहा कि हर मामले में सरकार का दखल देना सही नहीं है। ऐसा करना ठीक भी नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून का मौसम खत्म होने के बाद बहुत काम होने हैं। पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत कई एजेंसियां काम करती हैं। यही एजेंसियां निर्माण कार्य करेंगी।
हाल, पार्किग और स्टूडियो का होगा निर्माण
सेंटर के पहले हिस्से में दो सिनेमा हॉल बनाए जाएंगे। इन हाल में करीब 750 दर्शकों के बैठने की जगह रहेगी। यहां एक प्रीव्यू थिएटर, फूड कोर्ट और पार्किंग बनाई जानी है। दूसरे हिस्से में करीब 1,000 लोगों की क्षमता वाला बड़ा ऑडिटोरियम बनाए जाने की योजना है। इसमें कल्चरल इवेंट्स होंगे। यहां ओपन-एयर थिएटर बनाया जाना है। इस हिस्से में सभी प्रकार के आयोजन होंगे।
वह फिल्मों से जुड़े हों या सांस्कृतिक आयोजन हों। एक और यानी सेंटर का तीसरा हिस्सा भी तैयार किया जाएगा। इसका निर्माण आधुनिक तकनीक और फिल्म निर्माण से जुड़े कार्याें में उपयोग के लिए किया जाएगा। एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, एक्सटेंडेड रियलिटी को तीसरे सेंटर से बढाया जाएगा। यहां लैब और स्टूडियो भी बनाए जा सकते हैं।
अनुभव के आधार पर मिथुन देंगे सलाह
मुख्यमंत्री ने बताया कि सेंटर के लिए मिट्टी की जांच और जगह का चयन पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट अभी तैयार नहीं है। उसकी प्रक्रिया चल रही है। इसी कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री ने अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाने के लिए कहा है। दरअसल मिथुन का लंबे समय से बंगाली और हिंदी सिनेमा में नाम रहा है। अनुभव के आधार पर उनको यहां राज्य में जिम्मेदारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः नेपाल में बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से दो लोग सुरक्षित निकाले, राहत-बचाव अभियान जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Jantar Mantar CJP Protest: सीजेपी नेताओं ने दिल्ली पुलिस की एक्शन की मांग
2026-09-04
-
अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, जौहर सीन वाला बयान है कारण
2026-09-04
-
भाजपा पर बरस रहे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-03
-
सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, अरविंद केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना
2026-09-03
-
मायावती ने आकाश आनंद को नहीे दी बड़ी जिम्मेदारी, बैठक में बताया बड़ी वजह
2026-09-03
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में तोड़फोड़, भाजपा पर लगाया आरोप
2026-09-03
-
जम्मू-कश्मीर में एनसी और भाजपा आमने-सामने, टकराव के हालात बने
2026-09-02
-
यूपी के आउटसोर्स कार्मिकों को सीएम का तोहफा, वेतन भी बढ़ाया
2026-09-02
-
‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद
2026-09-01
-
स्लीपर बस कांड पर राहुल गांधी का केंद्र-योगी सरकार पर हमला
2026-09-01
-
दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप, AAP ने सरकार को घेरा
2026-08-31
-
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस में यूपी को तीन पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी
2026-08-31
-
BJP में टिकट बंटवारे पर घमासान, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
2026-08-31
-
अंकित बालियान हत्याकांड: दो आरोपी ढेर, परिवार से मिले जयंत चौधरी
2026-08-31
-
धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, लखनऊ में मिली लाश
2026-08-30