जिले को नशे के विरुद्ध लड़ाई की मूल इकाई बनाना होगाः अमित शाह

खबर सार :-

केद्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने नशा के खिलाफ मुहिम चलाने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि अब देश को इस पर निर्णायक प्रहार करने की जरूरत है।
New Delhi : देश के लिए बड़ी चुनौती है नशा: Amit Shah

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने वाले टेलीविजन कार्यक्रम को आगे बढाया।  इसी आयोजन में शाह ने लखनऊ एवं देहरादून में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नए जोनल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला, एनसीबी की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। शाह ने कहा कि युवा मृत्यु के करीब जा रहे, लेकिन नशा नहीं छोड़ रहे। यह इसलिए हो रहा, क्योंकि हम उनसे दूर हो रहे। हमें समझाना है। 

यह भी पढ़ेंः ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, 11 जिलों में अलर्ट; खुर्दा में 3 दिन तक सभी स्कूल बंद

यह दो दिवसीय सम्मेलन एनसीबी द्वारा आयोजित है। इसमें 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के साथ-साथ संबंधित सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अमित शाह ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधन भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए विगत 5 साल से कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि हम एक के बाद एक कदम उठाते हुए नशामुक्त भारत के कठिन लक्ष्य को सिद्ध करने के प्रयास कर रहे हैं।

 सभाओं और यात्राओं में बड़े नेता हैं पहुंचते 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इन दिनों नशा के खिलाफ पंजाब में भी कई तरह के आयोजन कर रही है। यहां सभाएं और यात्राओं में बड़े नेता पहुंचते हैं। इसी कड़ी में कुछ विवाद भी भाजपा नेता के आम आदमी पार्टी के साथ हुए। अब केद्रीय गृहमंत्री ने नशा के खिलाफ जो टिप्पणी की है, वह एक जागरूकता के लिए बड़ा काम करेगी।  उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स सबसे गंभीर खतरा बन चुका है। इस पर कड़ा और निर्णायक प्रहार करने की जरूरत है। एक बार फिर नशे के खिलाफ बिल्कुल फूंका गया है और इसमें जन आंदोलन की बात कही गई है। यदि अमित शाह  आह्वान करते हैं तो पूरे देश में इसका असर होगा और नशे के खिलाफ लोग एकजुट होंगे।

नशा है पीढ़ियों को खोखला करने वाली सामग्री

उन्होंने कहा कि 2047 में विकसित भारत बनाने, भविष्य की पीढ़ियों को बचाने और युवाओं को भारत के विकास के साथ जोड़ने के लिए हमारे सामने एकमात्र विकल्प भारत को नशामुक्त बनाना है। यहां पर 35 से ज्यादा विभागों के सहयोग से तैयार की गई डॉक्यूमेंट के बारे में भी चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों नशे को लेकर मुख है। वह चाहे अमित शाह हांे या पंजाब के नेता। इस मामले में पार्टी समझौता नहीं करना चाहती है। अमित शाह  का कहना है कि उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है। अब नशे के लिए भी वह लड़ाई लड़ेंगे। पिछले दिनों जब पंजाब में पूर्व मंत्री की गाड़ियों पर हमला हुआ था तब उन्होंने अमित शाह को फोन करके पूरी स्थिति बताई थी। उसके बाद पंजाब में दिल्ली के कई बड़े नेता पहुंचे हुए थे।

उधर पार्टी के कई नेता उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर की तैयारियों और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से हर गांव और हर घर तक पहुंचने तथा पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया जा रहा है। संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए समन्वय पर जोर दिया। यह सब काम करके जनता से जुड़ने तथा उनकी भावनाओं को परखने के लिए भी हो सकता है।  

यह भी पढ़ेंः प्रदूषण प्रमाण पत्र में नाम की गलती पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, झांसी के अस्पताल को अंतिम चेतावनी

अन्य प्रमुख खबरें