Meerut : वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ नहीं, बल्कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ UP की पहचान : CM Yogi
खबर सार :-
आज यूपी देश की टॉप-थ्री इकॉनामी में गिना जाता है। अब उत्तर प्रदेश की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ नहीं, बल्कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ है। यह बात आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
खबर विस्तार : -
मेरठ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नकारात्मक ताकतें फिर से समाज को बांटने का काम करेंगी। वे जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी और महापुरुषों को भी जातीय आधार पर बांटने का पाप करेंगी, लेकिन हमें इस विभाजन को नहीं होने देना है।
उत्तर प्रदेश की योजनाओं को जनसभा में बताया
योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में आयोजित भाजपा पश्चिमी क्षेत्र की शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन में कहा कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश की तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। जो लोग दंगा करवाते थे, दंगाइयों और माफियाओं के सामने घुटने देखते थे। जिस समय मुख्यमंत्री बोल रहे थे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, युवाओं को रोजगार, यूपी की धरोहर, पूर्व की सरकारों के कार्य और यूपी के पलायन से लेकर अयोध्या, मथुरा और बनारस के धार्मिक स्थलों को भी अपने भाषण का हिस्सा बनाया।
रामायण की चौपाई का अर्थ बताया
मेरठ की जमीं पर धारा प्रवाह बोलते हुए आदित्यनाथ ने कहा की भारत का इतिहास क्रांति और अन्नदाता के सामर्थ्य की धरती मेरठ से है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सभी की ओर से अभिनंदन। इसके बाद उन्होंने मुद्दों पर बोलना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नेता की जिम्मेदारी जो है, वह मेरी है और भारतीय जनता पार्टी का भाव यही है कि मेरा सब कुछ देश का होगा। कहा, को नृप होई हमें का हानि, उन्होंने रमायण की इस चौपाई को परिभाषित किया और कहा यही देश के साथ हुआ।
इसी विचारधारा ने देश को नुकसान पहुंचाया। गुलामी के कारण देश को उसके पहचान का संकट खड़ा हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत अपनी विरासत पर अभिमान करता है। उन्होंने इसके लिए कई उदाहरण दिए। कहा कि आज भारत सीना तानकर दुनिया की आंख में आंख डालकर बात करता है। भारत की अर्थव्यवस्था की प्रशंसा में कहा कि बॉटम 5 से टॉप फाइव में आ गया है। भारत घुसकर मारना जानता है। पिछले कई सालों से सनातन को लेकर भारतीय जनता पार्टी मुखर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व विचारधारा के कारण पहचाने जाते हैं।
धूमधाम से चला करेगी कांवड़ यात्रा
उन्होंने अपनी सनातनी और हिंदू परंपरा को कोसने वालों का नाम नहीं लिया, लेकिन उन पर करारा प्रहार जरूर किया। कहा की काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर आपके सामने है। हिंदुत्व और सनातन को कोसने वालों को गजनी, गोरी, इब्राहिम लोदी, बाबर और औरंगजेब के समक्ष ठहराने का प्रयास किया जाता था। मुख्यमंत्री ने धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन का नाम लेते हुए कहा की भागवत भूमि सुख तीर्थ के पुनरुद्धार्थी कार्य योजना चल रही है।
कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा किए जाने की भले ही विरोधी पार्टियों ने निंदा की हो, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद आते हैं और कांवरियों पर पुष्प वर्षा करते हैं। यह सनातन का प्रतीक है। यह धूमधाम से चला करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से बड़ा एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल कुछ ही दूरी पर है। 1 घंटे में वहां पहुंचा जा सकता है। उन्होंने पारूल चौधरी का नाम लिया और कहा भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर लाती है। मेजर ध्यान ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में बन रहे पहले स्पोेर्ट यूनिवर्सिटी का उन्होंने जिक्र भी किया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र के कई उदाहरण दिए।
अब उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट नहीं
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश शासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। विकास की रफ्तार को बढ़ाने पर उन्होंने जोर दिया और कहा कि पहले कभी उत्तर प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू का माहौल हुआ करता था। अब उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट नहीं है। उन्होंने व्यापार में तरक्की, रोजगार, शिक्षा, एक्सप्रेस वे, हवाई अड्डे और राम मंदिर को विकास की गाथा से जोड़ा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं की परिश्रम और पसीने का योगदान है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आया है। अब विपक्ष को बर्दाश्त नहीं हो रहा है जो लोग दंगा करवाते थे। वह जाति के नाम पर समाज को बांटने और महापुरुषों को भी जाति आधार पर बांटने का प्रयास करते थे। कोतवाल धाम सिंह गुर्जर का नाम लेते हुए कहा कि भारत की स्वाधीनता आंदोलन के नायक हैं।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने कहा, प्रदेश आज अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका, युवा अवसरों का लाभ लें
अन्य प्रमुख खबरें
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21
-
महाराष्ट्र में सूखे मेवे पर सियासत तेज, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
2026-09-21
-
सीएम ने लिखा पत्र, उत्तर प्रदेश को उत्सव प्रदेश में बदला, आर्थिक रूप से मजबूत किया
2026-09-21
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत पटना से काशी तक निकाली गई कार रैली
2026-09-20
-
पंजाब को नशामुक्त बनाकर विकसित राज्य बनाएगी भाजपाः अर्जुन राम मेघवाल
2026-09-20
-
ओवैसी ने किया अखिलेश पर पलटवार, विपक्ष को दिया बड़ा ऑफर
2026-09-20
-
कोलकाता में राजनीतिक रंजिश के चलते तोड़फोड़, टीएमसी के पूर्व विधायक से अभद्रता
2026-09-20
-
आजम के समर्थन में सपा, जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण नोटिस रद्द करने की मांग
2026-09-20
-
निर्वाचन आयोग ने भेजा अरविंद केजरीवाल को नोटिस
2026-09-19
-
DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में ABVP ने लहराया परचम
2026-09-19
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18
-
सरकार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को मिलेगा सोने का छल्ला
2026-09-18