कंगना रनौत ने धावकों को प्रदान किए पुरस्कार, आयोजित हुआ मैराथन
खबर सार :-
रविवार को ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स ने श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हील एंड हसल मैराथन का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।
खबर विस्तार : -
मंडीः बॉलीवुड स्टार एवं मंडी सांसद कंगना रनौत ने रविवार को अपने दौरे के दूसरे दिन मंडी के सेरी मंच पर धावकों को पुरस्कार प्रदान किए। इससे पहले शनिवार को उन्होंने मंडी सदर के मझवाड़ और कोटली का दौरा किया था। मैराथन दौड़ के विजेताओं को सेरी मंच पर सम्मानित किया गया, कंगना ने पुरस्कार बांटे।
मैराथन का हुआ भव्य आयोजन
उधर, रविवार को ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स ने श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हील एंड हसल मैराथन का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स ने हील एंड हसल मैराथन का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डी.के. वर्मा ने ध्वजारोहण कर किया जबकि समापन दोपहर बाद मंडी के सेरी मंच पर हुआ, जिसमें मंडी सांसद एवं सिने स्टार कंगना रनौत ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
इसका आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पृथिश भारद्वाज और हिमाचल प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हिमांशी कपूर की अगुवाई में किया गया। उनके साथ उपाध्यक्ष डॉ. कार्तिक सैनी, उपाध्यक्ष नतन्या शर्मा, कॉलेज प्रमुख जशनदीप सिंह कंग ने भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शीर्ष विजेताओं को मिला सम्मान
इस मैराथन के तहत प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें से शीर्ष विजेताओं को सम्मानित किया गया। मेडिको श्रेणी में साहिल गर्ग ने पहला, तनिष सिंह चौहान ने दूसरा और वरुण बराड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नॉन मेडिको श्रेणी में भवनीत सिंह ने पहला, तुलसी राम ने दूसरा और सात्विक राज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फैकल्टी श्रेणी में डॉ. अजय शर्मा, डॉ. सनी गुप्ता और डॉ. जय भारत शर्मा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर मोस्ट श्रेणी में वी.आर. चंदेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स कैटेगरी में इवानी गुलेरिया ने पहला स्थान प्राप्त कर सभी को प्रेरित किया। साथ ही आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और मांडव हॉस्पिटल के डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04