बटुकेश्वर दत्त को पुण्यतिथि पर कई प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
खबर सार :-
महान क्रांतिकारी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी बटुकेश्वर दत्त को नमन किया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली। क्रांतिकारी, अमर शहीद बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी, अमर बलिदानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! बटुकेश्वर जी का जीवन संघर्ष व देशभक्ति का अप्रतिम उदाहरण है जो युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "महान क्रांतिकारी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, अमर शहीद बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! उनका अद्वितीय बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी को कर्तव्यनिष्ठा, देशभक्ति और राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।" उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, "महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, मां भारती के अमर सपूत एवं वीर क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए आपने जिस निर्भीकता, अदम्य साहस और अटूट संकल्प के साथ स्वाधीनता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान दिया, वह सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के पथ पर प्रेरित करता रहेगा।
मातृभूमि के प्रति आपका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा
मातृभूमि के प्रति आपका समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आपका आदर्श सदैव स्मरणीय रहेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, स्वतंत्रता सेनानी, बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अमर शहीद भगत सिंह जी के साथ केन्द्रीय विधानसभा में बम धमाके कर स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्र सेवा व निष्ठा का अनुकरणीय अध्याय है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, "महान क्रांतिकारी और मां भारती के अमर सपूत बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सेंट्रल असेंबली में ऐतिहासिक बम विस्फोट कर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले बटुकेश्वर दत्त का अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति हर देशवासी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। मां भारती की स्वतंत्रता हेतु उनका अतुलनीय समर्पण, संघर्ष एवं बलिदान राष्ट्रसेवा का अमूल्य पाथेय है।" गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा, "मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

अन्य प्रमुख खबरें
-
Kota: congress, कुतर-कुतरकर सत्ता का रास्ता बनाना चाहती : Madan Dilawar
2026-10-18
-
अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया चुनाव में बेईमानी का आरोप, सत्ता परिवर्तन का दावा
2026-10-18
-
मायावती का फेक सर्वे पर हमला, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश
2026-10-17
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15