CJP Parliament March: अभिजीत दीपके के नेतृत्व में प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मनीष सिसोदिया ने सरकार को घेरा
खबर सार :-
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में आज लाखों की संख्या में लोग संसद मार्च के लिए प्रोटेस्ट में शामिल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाई है, कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी बरसाई हैं।
खबर विस्तार : -
CJP Parliament March: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज देश भर से बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं और चलो संसद मार्च में शामिल होने के लिए प्रोटेस्ट में शामिल हुए हैं। इस दौरान पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए हैं और प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी बरसाईं। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज भी मार्च में शामिल सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करने की अपील की है। बता दें कि सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद इस प्रदर्शन का नेतृत्व अभिजीत दीपके कर रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी संसद मार्च में पुलिस ने की कड़े इंतजाम
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज बड़ी संख्या में युवाओं के साथ संसद मार्च निकाल रही है। इस प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए देश भर से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए हैं। दिल्ली पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसिया कल रात से ही अलर्ट मोड पर हैं। मार्च के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं और कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि मार्च के दौरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संसद मार्च से पहले नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए धारा 163 के तहत सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए आदेश लागू कर दिया है। बता दें कि सीजेपी नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और उससे संबंधित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है और साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए 20 जुलाई को संसद मार्च कर रही है।
संसद मार्च के समर्थन में उतरे मनीष सिसोदिया
इस दौरान मार्च में शामिल आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने जंतर-मंतर पर संसद चलो मार्च के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्रों के भविष्य का हवाला देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और पेपर लीक मामलों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आगे कहा कि देशभर से बडी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं, क्योंकि देश में एक के बाद एक कई पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीट में गड़बड़ी के कारण 22 लाख छात्रों का विश्वास टूटा है और इस कारण कई बच्चों ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने पर भी तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि सोनम को केंद्र सरकार द्वारा अवैध रुप से हटाया गया है, जिससे की 20 जुलाई को संसद मार्च को रोका जा सके।
अभिजीत दीपके ने मार्च शांतिपूर्ण तरीके से करने की अपील की
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सभी प्रदर्शकारी जो इस प्रोटेस्ट में शामिल होंगे वो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें और किसी प्रकार की अव्यवस्था या उकसावे से बचें। उन्होंने कहा, ''मैं सभी समर्थकों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील करता हूं। हमारा विरोध प्रदर्शन और मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की गड़बड़ी करता है या नकारात्मक नारेबाजी करता है, तो वह न तो सोनम सर का समर्थक है और न ही सीजेपी का।''
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-20
-
भाजपा में है भ्रष्टाचार, इसलिए इस्तीफा दियाः प्रमोद खारी
2026-07-20
-
जंतर-मंतर पहुंचीं शबाना आजमी, CJP के संसद मार्च का किया समर्थन, PM को लिखी चिट्ठी , जवाब नहीं मिला
2026-07-20
-
पटना: पहले ही दिन सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक
2026-07-20
-
बटुकेश्वर दत्त को पुण्यतिथि पर कई प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-07-20
-
2026-07-19
-
शादी अनुदान : 82 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
2026-07-19
-
अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भाजपा लखनऊ महानगर में हुआ भव्य स्वागत
2026-07-19
-
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- सवाल पूछना हमारा हक है
2026-07-19
-
2026-07-19
-
मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट, बागी सांसदों को बुलाने पर सरकार को घेरा
2026-07-19
-
2026-07-19
-
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभकामनाएं
2026-07-19
-
उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, 6 बागी सांसदों को शिंदे गुट में शामिल होने को स्पीकर ने दी मंजूरी
2026-07-18
-
अमरोहा से हरिद्वार की दूरी आसान बनाएंगे : सीएम योगी
2026-07-18