DELHI में आज बड़ा परिवर्तन, संगठनों का ऐलान, जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू
खबर सार :-
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न संगठनों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर 11 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है। धारा 163 को देखते हुए डीएमआरसी ने 11 मेट्रो स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया है।
खबर विस्तार : -
दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने भी अपनी व्यवस्था में बदलाव किया है। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। बता दें कि एसआईआर के विरोध में कई संगठनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के आवागमन में कई परिवर्तन किए गए हैं। शुक्रवार को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
मेट्रो के एग्जिट और एंट्री Gate को बंद कर दिया
डीएमआरसी ने भी धारा 163 को देखते हुए मेट्रो के एग्जिट और एंट्री Gate को बंद कर दिया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, आम लोगों से अपील की गई है की ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी करने के बाद ही घर से निकलें। दिल्ली में कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जवाब देही की मांग करते हुए प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।
यह भी पढ़ें :झांसी मेडिकल कॉलेज का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बजट के अभाव में ठप, जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद
नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई
इनके 2 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं यातायात और मेट्रो सेवाओं पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इन स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, सेवा तीर्थ मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के नाम शामिल हैं। कुछ स्टेशनों पर छूट की संभावना भी जताई गई है।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 क्षेत्रों में लागू की गई है। इनके तहत विरोध प्रदर्शन और गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। पुलिस ने आम पब्लिक से सहयोग की अपील की है। इन क्षेत्रों में संगठन के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त जवानों को लगाया है। जबकि संवेदनशील क्षेत्रों पर भी विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सड़कों पर सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड के अलावा संसाधन नियुक्त वाहन मौजूद रहेंगे।
दिल्ली पुलिस के साथ इन क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी लगाए गए हैं। जिन स्थानों पर ज्यादा भीड़ होने की संभावना है, वहां पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा कई मार्गों को बंद किया गया है। आने जाने के लिए रूट डायवर्जन करने के साथ ही इसकी जानकारी दी जा चुकी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम पब्लिक को सूचनाएं पहुंचाई जा रही हैं। पुलिस ने किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विशेष यातायात परामर्श भी जारी किया गया
2 अक्टूबर के लिए विशेष यातायात परामर्श भी जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार, जंतर मंतर और आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेंगे। कुछ स्थानों पर डायवर्सन किया गया है, जहां पर ज्यादा भीड़ होती है, जैसे कनॉट प्लेस, पटेल चौक, संसद मार्ग एवं जंतर मंतर मार्ग आदि पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह भी दी गई है कि इन प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें। दिल्ली पुलिस ने गांधी जयंती के अवसर पर जंतर मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। अधिकारियों का तर्क है की नई दिल्ली क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।
4000 लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई
बता दें कि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, राज्यसभा सांसद और एक सुप्रीम कोर्ट के वकील की ओर से प्रदर्शन के लिए बुलाया गया था। यह प्रदर्शन शुक्रवार को 11ः00 से शुरू होने वाले थे। इस प्रदर्शन में करीब 3000 से 4000 लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने इसे अनुमति नहीं दी है। प्रदर्शन का ऐलान करने वाले प्रतिनिधियों का कहना है की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें या फिर उनके खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई की जाए।
वैसे तो राजनीतिक दल यह कार्य पहले से ही जारी रखे हुए हैं। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के लिए संसद में लिखित पत्र दिया है, जबकि उनके इस्तीफा की मांग राज्यों के अलावा दिल्ली में भी किया था। आयोजकों का कहना है कि मतदाता सूचियां के प्रबंध विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर पर उचित काम नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि वह वाहन चालक धैर्य बनाकर रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सही मार्ग का इस्तेमाल करें।
2 अक्टूबर को जंतर मंतर और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। आवाजाही लिए विभिन्न मार्ग तय किए गए हैं। स्वामी नारायण मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के सीसी रोड निर्माण का कार्य चल रहा है। इसलिए यहां पर 25 अक्टूबर तक रात 11ः00 से सुबह 5ः00 के बीच नंदलाल मार्ग रेड लाइट और शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच यातायात प्रभावित रहेगा।
यह भी पढ़ें : LUCKNOW: फैजुल्लागंज में जलभराव, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें मोर्चे पर
अन्य प्रमुख खबरें
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16
-
जनगणना के सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना
2026-11-16
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15
-
Jaipur नगर निगम में घमासान, Mayor के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
2026-11-15
-
up: चार जिलों में 53 हजार टैबलेट वितरित, 26 जनवरी तक मिलेगी सरकारी नौकरी
2026-11-15
-
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
2026-11-14
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12